संभाग स्तरीय फुटबॉल: जामदोहर ने 2-0 से दर्ज की जीत, सैनिक स्कूल ने टाई ब्रेकर में मारी बाजी

Football Competition : अंबिकापुर गांधी स्टेडियम में जारी संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में रविवार को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। दिन का पहला मैच एफ.सी. मुक्तिपारा और न्यू क्लब जामदोहर के बीच खेला गया, जिसमें जामदोहर की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 2-0 से जीत दर्ज की। वहीं दूसरा मैच सैनिक स्कूल अंबिकापुर और एफ.सी. करई के बीच हुआ, जो टाई ब्रेकर तक गया और सैनिक स्कूल ने 4-3 से जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया। पहला मुकाबला एफ.सी. मुक्तिपारा और न्यू क्लब जामदोहर के बीच हुए पहले मैच में दोनों टीमों ने शुरुआती समय में दमदार प्रदर्शन किया। मध्यांतर से पहले जामदोहर के खिलाड़ी मुकेश ने गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में प्रतीक ने एक और गोल कर बढ़त को 2-0 कर दिया। इस तरह जामदोहर की टीम ने मैच अपने नाम किया। दूसरा मुकाबला दूसरे मैच में सैनिक स्कूल अंबिकापुर और एफ.सी. करई के खिलाड़ी एक-दूसरे पर गोल करने का भरसक प्रयास करते रहे, लेकिन निर्धारित समय तक कोई गोल नहीं हो सका। नतीजा टाई ब्रेकर से निकला, जिसमें सैनिक स्कूल ने 4-3 से जीत दर्ज कर अगली पारी में जगह बनाई। अतिथि और निर्णायक मंडल आज के मैच के मुख्य अतिथि जिला फुटबॉल संघ सरगुजा के संरक्षक इंजीनियर सोमनाथ सिंह और उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा थे। निर्णायक की भूमिका दिनेश तिर्की, जॉन, प्रकाश, आयुष, अंकुश, ललित किशोर, अमित पांडेय, कमलेश किस्पोट्टा, अखिला राजवाड़े, विनोद सिंह और मंगल कुमार ने निभाई। प्रतियोगिता स्थगित, 12 सितंबर से फिर शुरू होगी मारवाड़ी युवा मंच द्वारा 8 से 11 सितंबर तक गांधी स्टेडियम में क्रिकेट मैच आयोजित किए जाने के कारण फुटबॉल प्रतियोगिता चार दिनों के लिए स्थगित रहेगी। प्रतियोगिता 12 सितंबर से फिर शुरू होगी। उस दिन पहला मैच फुटबॉल क्लब खजुरी और डी ब्रदर बढ़नीझरिया के बीच दोपहर 2 बजे खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच सेंट जेवियर अंबिकापुर और सेंट इग्नासूस चर्च नमनकला के बीच होगा।

Football Competition : अंबिकापुर गांधी स्टेडियम में जारी संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में रविवार को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। दिन का पहला मैच एफ.सी. मुक्तिपारा और न्यू क्लब जामदोहर के बीच खेला गया, जिसमें जामदोहर की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 2-0 से जीत दर्ज की। वहीं दूसरा मैच सैनिक स्कूल अंबिकापुर और एफ.सी. करई के बीच हुआ, जो टाई ब्रेकर तक गया और सैनिक स्कूल ने 4-3 से जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया।

ads

पहला मुकाबला

एफ.सी. मुक्तिपारा और न्यू क्लब जामदोहर के बीच हुए पहले मैच में दोनों टीमों ने शुरुआती समय में दमदार प्रदर्शन किया। मध्यांतर से पहले जामदोहर के खिलाड़ी मुकेश ने गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में प्रतीक ने एक और गोल कर बढ़त को 2-0 कर दिया। इस तरह जामदोहर की टीम ने मैच अपने नाम किया।

Adst

दूसरा मुकाबला

दूसरे मैच में सैनिक स्कूल अंबिकापुर और एफ.सी. करई के खिलाड़ी एक-दूसरे पर गोल करने का भरसक प्रयास करते रहे, लेकिन निर्धारित समय तक कोई गोल नहीं हो सका। नतीजा टाई ब्रेकर से निकला, जिसमें सैनिक स्कूल ने 4-3 से जीत दर्ज कर अगली पारी में जगह बनाई।

TheTarget365 – देश-दुनिया की हर खबर

अतिथि और निर्णायक मंडल

आज के मैच के मुख्य अतिथि जिला फुटबॉल संघ सरगुजा के संरक्षक इंजीनियर सोमनाथ सिंह और उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा थे। निर्णायक की भूमिका दिनेश तिर्की, जॉन, प्रकाश, आयुष, अंकुश, ललित किशोर, अमित पांडेय, कमलेश किस्पोट्टा, अखिला राजवाड़े, विनोद सिंह और मंगल कुमार ने निभाई।

Adst

प्रतियोगिता स्थगित, 12 सितंबर से फिर शुरू होगी

मारवाड़ी युवा मंच द्वारा 8 से 11 सितंबर तक गांधी स्टेडियम में क्रिकेट मैच आयोजित किए जाने के कारण फुटबॉल प्रतियोगिता चार दिनों के लिए स्थगित रहेगी। प्रतियोगिता 12 सितंबर से फिर शुरू होगी। उस दिन पहला मैच फुटबॉल क्लब खजुरी और डी ब्रदर बढ़नीझरिया के बीच दोपहर 2 बजे खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच सेंट जेवियर अंबिकापुर और सेंट इग्नासूस चर्च नमनकला के बीच होगा।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company. 

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst