ताज़ा खबर

संभाग स्तरीय फुटबॉल : नमनाकला और बढ़नीझरिया ने दिखाया दम, अगले दौर में एंट्री

Ambikapur News : गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में चल रहे संभाग स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में शनिवार को रोमांचक मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

दिन के पहले मैच में सेंट जेवियर अंबिकापुर और संत इग्नासूस चर्च नमनाकला आमने-सामने हुए। शुरुआती हाफ में दोनों टीमों ने एक-दूसरे पर गोल दागने के प्रयास किए। इसी दौरान नमनाकला के खिलाड़ी लुकस ने लगातार दो गोल दागकर अपनी टीम को 2-0 की मजबूत बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में सेंट जेवियर ने वापसी की कोशिश की और एक गोल कर अंतर कम किया, लेकिन आखिरकार नमनाकला की टीम ने मुकाबला 2-1 से जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।

दूसरे मैच में फुटबॉल क्लब खजूरी और डी. ब्रदर बढ़नीझरिया के बीच मुकाबला हुआ। पहले हाफ में बढ़नीझरिया ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अंजन और विजय के गोल की बदौलत 2-0 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में भी बढ़नीझरिया का दबदबा कायम रहा और अंजन ने एक और गोल दागा। खजूरी की टीम ने काफी दबाव बनाया, मगर गोल नहीं कर सकी। इस तरह बढ़नीझरिया ने मैच 3-0 से अपने नाम किया।

आज के मैच के निर्णायक ललित किशोर, आयुष, अंकुश, दीपक कुजूर, कमलेश किस्पोट्टा, अखिला राजवाड़े, विनोद सिंह और मंगल कुमार रहे।

आगामी मुकाबला :

14 सितम्बर को पहला मैच दोपहर 2 बजे से नव युवक क्लब मोहनपुर विरुद्ध रेलवे करंजी और दूसरा मैच सैनिक स्कूल मेंड्राकला अंबिकापुर विरुद्ध न्यू फ्रेंड्स क्लब कंचनपुर के बीच खेला जाएगा। फुटबॉल संघ ने सभी खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने अपील की है।

thetarget365

Recent Posts

131st Amendment : आधी आबादी का सपना टूटा”, लोकसभा में फेल हुआ महिला आरक्षण बिल, 2/3 बहुमत से चूकी सरकार!

131st Amendment : संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र का समापन एक बड़े राजनीतिक उलटफेर…

10 seconds ago

CG Transfer Alert: “प्रशासनिक खेमे में भारी उलटफेर”, छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय विभाग में 37 अधिकारियों का तबादला!

CG Transfer Alert: छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राज्य की प्रशासनिक…

18 minutes ago

Tamil Nadu Accident : “पर्यटकों की चीखों से दहला वलपरई”, गहरी खाई में गिरी वैन, 9 लोगों की दर्दनाक मौत!

Tamil Nadu Accident :  तमिलनाडु का प्रसिद्ध हिल स्टेशन वलपरई शुक्रवार को एक भीषण सड़क…

1 hour ago

IAF Officer Suicide: “पत्नी के टॉर्चर ने ली जान?”, विंग कमांडर विपुल यादव केस में अर्जिता श्रीवास्तव पर FIR दर्ज!

IAF Officer Suicide:  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विंग कमांडर विपुल यादव की मौत के…

1 hour ago

Malayalam Actor Death : “कैंसर से जंग हार गए सिद्धार्थ”, मलयालम टीवी एक्टर सिद्धार्थ वेणुगोपाल का दुखद निधन

Malayalam Actor Death : मलयालम टेलीविजन जगत के लिए एक बेहद दुखद खबर सामने आई…

1 hour ago

This website uses cookies.