Emmy Awards 2025 का आयोजन 14 सितंबर को लॉस एंजेलिस के पीकॉक थिएटर में बड़े धूमधाम से हुआ। टेलीविजन इंडस्ट्री के इस सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह में 77वें एमी अवॉर्ड्स की ट्रॉफी किन्होंने जीती, इस पर सबकी नजरें टिकी थीं। इस बार कई चर्चित सीरीज और सितारों के बीच टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में कुछ ने बाजी मारी तो कुछ नामचीन शो खाली हाथ रह गए। ‘सेवरेंस’ को सबसे ज्यादा नॉमिनेशन, लेकिन ‘The Pitt’ बनी बेस्ट ड्रामा इस बार सबसे ज्यादा 27 नॉमिनेशन ‘सेवरेंस’ को मिले, जबकि ‘The Penguin’ और ‘The Studio’ को क्रमशः 24 और 23 नॉमिनेशन मिले। इसके बावजूद बेस्ट ड्रामा सीरीज का खिताब ‘The Pitt’ ने अपने नाम किया और सभी को चौंका दिया। वहीं, बेस्ट कॉमेडी सीरीज के तौर पर ‘The Studio’ को चुना गया। लिमिटेड सीरीज कैटेगरी में ‘एडोलसेंस’ का जलवा लिमिटेड एंथोलॉजी सीरीज की कैटेगरी में इस साल ‘Adolescence’ ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा और बेस्ट लिमिटेड सीरीज के साथ-साथ एक्टिंग कैटेगरीज में भी दबदबा बनाया। इस शो ने तीन प्रमुख अवॉर्ड्स अपने नाम किए, जिनमें बेस्ट एक्टर, सपोर्टिंग एक्टर और सपोर्टिंग एक्ट्रेस शामिल हैं। 2025 Emmy Awards – प्रमुख विजेताओं की सूची कैटेगरी विनर शो / सीरीज बेस्ट ड्रामा सीरीज The Pitt – बेस्ट कॉमेडी सीरीज The Studio – बेस्ट लिमिटेड एंथोलॉजी सीरीज Adolescence – बेस्ट रियलिटी कॉम्पिटिशन प्रोग्राम The Traitors – बेस्ट टॉक सीरीज The Late Show with Steffin – बेस्ट स्क्रिप्ट वैरायटी सीरीज Last Week Tonight with John Oliver – बेस्ट एक्ट्रेस (ड्रामा) ब्रिट लोअर Severance बेस्ट एक्टर (कॉमेडी) सेठ रोजन The Studio बेस्ट एक्ट्रेस (कॉमेडी) जीन स्मार्ट Hacks बेस्ट एक्टर (लिमिटेड सीरीज) स्टीफन ग्राहम Adolescence बेस्ट एक्ट्रेस (लिमिटेड सीरीज) क्रिस्टिन मिलिओटी The Penguin सपोर्टिंग एक्टर (ड्रामा) ट्रैमेल टिलमैन Severance सपोर्टिंग एक्ट्रेस (ड्रामा) कैथरीन लानासा The Pitt सपोर्टिंग एक्टर (कॉमेडी) जेफ हिलर Somebody Somewhere सपोर्टिंग एक्ट्रेस (कॉमेडी) हन्नाह आइनबिंदर Hacks सपोर्टिंग एक्टर (लिमिटेड सीरीज) ओवेन कूपर Adolescence सपोर्टिंग एक्ट्रेस (लिमिटेड सीरीज) एरिन डोहर्टी Adolescence Emmy Awards 2025 की खास बातें: ‘The Studio’ ने कॉमेडी सीरीज की कैटेगरी में बड़ी जीत हासिल की। ‘Adolescence’ ने लिमिटेड सीरीज कैटेगरी में 3 अवॉर्ड्स जीतकर सभी का ध्यान खींचा। ‘Severance’ को सबसे ज्यादा नॉमिनेशन मिलने के बावजूद सिर्फ कुछ कैटेगरीज में ही जीत मिली। ‘The Pitt’ ने बेस्ट ड्रामा सीरीज का खिताब जीतकर खुद को टेलीविजन इंडस्ट्री की टॉप क्लास में शामिल कर लिया। एमी अवॉर्ड्स 2025 ने यह साबित कर दिया कि टीवी इंडस्ट्री में कंटेंट और परफॉर्मेंस दोनों की अहमियत बराबर है। कुछ नई और दमदार सीरीज ने पुराने दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए इनोवेशन और कहानी की ताकत से जीत हासिल की। Read More: US India Trade Deal: भारत को अमेरिका की फिर टैरिफ धमकी, रूस से तेल न खरीदने की शर्त पर व्यापार समझौते का ऑफर














