SA vs ENG : लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी। दुनिया की सबसे ताक़तवर बल्लेबाजी लाइनअप में से एक मानी जाने वाली इंग्लिश टीम मात्र 131 रन पर ऑलआउट हो गई। इस शर्मनाक हार के पीछे सबसे बड़ा हाथ रहा साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों का, खासकर केशव महाराज का जिन्होंने एक बार फिर अपनी फिरकी का जादू चलाया।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम ने शुरू से ही इंग्लैंड पर दबाव बना दिया। इंग्लैंड ने अपना पहला विकेट 13 रन पर ही गंवा दिया जब बेन डकेट सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद जो रूट (14) और हैरी ब्रुक (12) ने कुछ देर तक संघर्ष किया, लेकिन साउथ अफ्रीका की कसी हुई गेंदबाजी के आगे वे ज्यादा देर टिक नहीं पाए।
इंग्लैंड के लिए जेमी स्मिथ ने सबसे ज़्यादा 54 रन बनाए, लेकिन उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका। 7 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके, जो इंग्लैंड की कमजोर बल्लेबाजी प्रदर्शन को साफ तौर पर दर्शाता है। पूरी टीम सिर्फ 24.4 ओवर में ढेर हो गई।
दुनिया के नंबर-1 वनडे गेंदबाज केशव महाराज ने फिर एक बार साबित कर दिया कि क्यों उन्हें इस फॉर्मेट में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। उन्होंने 5.3 ओवर में सिर्फ 22 रन देकर 4 विकेट झटके और इंग्लैंड की कमर तोड़ दी। उनका साथ दिया वियान मुल्डर ने, जिन्होंने 7 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए। इनके अलावा लुंगी एनगिडी और नंद्रे बर्गर ने भी 1-1 विकेट हासिल किए।
इस हार के साथ इंग्लैंड की वनडे में गिरती फॉर्म पर फिर से सवाल उठने लगे हैं। घरेलू मैदान पर इस तरह की हार, वह भी इतने कम स्कोर पर ऑलआउट होकर, निश्चित रूप से टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय है। वहीं साउथ अफ्रीका ने यह जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
साउथ अफ्रीका ने गेंदबाजी के दम पर सीरीज की बेहतरीन शुरुआत की है। वहीं इंग्लैंड को अब बाकी बचे दो मुकाबलों में अपनी बल्लेबाजी में बड़े बदलाव लाने होंगे। वरना यह घरेलू सीरीज हाथ से निकलती देर नहीं लगेगी।
Read More : Uttarakhand Village Death: डंडे पर लटकी लाश और टूटा सिस्टम, उत्तराखंड के खटगिरी गांव की हकीकत
Exit Poll Racket : बीते दिन देश के पांच प्रमुख चुनावी राज्यों—पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु,…
Iran-US Tension : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने चिर-परिचित आक्रामक अंदाज में एक…
Harbhajan Singh High Court : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर और वर्तमान राज्यसभा…
Agni-6 Preparation : भारत की सामरिक शक्ति को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए…
Maharashtra MLC Election : महाराष्ट्र की राजनीति में विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर जारी…
WB Election 2026 : पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र का महापर्व संपन्न हो चुका है। राज्य…
This website uses cookies.