Oplus_131072
अंबिकापुर @thetarget365 सरगुजा जिले के तहसील अंबिकापुर के नेहरूनगर स्थित शासकीय भूमि को विधि विरुद्ध अन्य व्यक्ति के भूमि स्वामी हक में दर्ज कराए जाने के मामले की शिकायत पर कलेक्टर सरगुजा द्वारा जांच कार्यवाही कराई गई और पुष्टि होने के उपरांत न्यायालयीन कार्यवाही करते हुए गुरुवार को भूमि को पूर्ववत शासकीय मद में दर्ज किए जाने निर्देशित किया है।
मामले के शिकायतकर्ता आलोक दुबे द्वारा कलेक्टर न्यायालय में शिकायत प्रस्तुत की गई थी। जिसमें फर्जी तरीके से अंबिकापुर के नेहरू नगर स्थित शासकीय भूमि खसरा क्रमांक 135 रकबा 0.390 हेक्टेयर भूमि को अनावेदक प्रभाष मंडल के नाम पर शासकीय अभिलेखों में दर्ज कराया जाना बताया गया।
शिकायत संज्ञान में आने पर कलेक्टर सरगुजा के निर्देश पर एसडीएम अंबिकापुर एवं नायब तहसीलदार द्वारा इस मामले की जांच की गई। जांच प्रतिवेदन में बताया गया कि तत्कालीन हल्का पटवारी अगस्तुस लकड़ा द्वारा उक्त भूमि को बिना किसी सक्षम न्यायालय के आदेश से विधि विरुद्ध तरीके से भूमि स्वामी हक में दर्ज किया गया है और डिजिटल हस्ताक्षर किया जाना भी पाया गया है।
इस प्रकरण में अनावेदकगणों को आहूत कर विधिवत सुनवाई का अवसर भी प्रदान किया गया। पूरे प्रकरण के अवलोकन एवं परिशीलन के बाद जांच प्रतिवेदन से स्पष्ट है कि शासकीय भूमि को विधि विरुद्ध अनावेदक के भूमि स्वामी हक में दर्ज किया गया है। मामले में कलेक्टर सरगुजा द्वारा उक्त भूमि को पूर्ववत शासकीय मद में दर्ज किए जाने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अंबिकापुर को आदेशित किया गया है।
साथ ही तत्कालीन हल्का पटवारी अगस्तुस लकड़ा और अनावेदक प्रभाष मंडल निवासी नेहरूनगर के विरुद्ध संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराए जाने के आदेश भी जारी किए गए हैं।
Bihar Rajya Sabha Row: बिहार की सियासत में इन दिनों भारी उथल-पुथल मची हुई है।…
Biju Patnaik Row: ओडिशा के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक के खिलाफ की…
Surguja Crime : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से अपराध की एक चौंकाने वाली खबर सामने…
Assam Politics 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्तमान में असम के चुनावी दौरे पर हैं और…
Surajpur Crime: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने मानवीय…
Arvind Kejriwal HC Notice: दिल्ली की आबकारी नीति से जुड़े कथित घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय…
This website uses cookies.