अंतरराष्ट्रीय

Serbia Parliament Attack: सर्बिया की संसद के बाहर गोलीबारी और आगजनी, राष्ट्रपति वुसिक ने बताया ‘आतंकी हमला’

Serbia Parliament Attack: सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में बुधवार (22 अक्टूबर, 2025) को संसद भवन के बाहर उस समय हड़कंप मच गया, जब गोलीबारी की घटना सामने आई। इस हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक के समर्थकों के लगाए कैंप (तंबू) में आग लग गई। राजनीतिक तनाव के बीच हुई इस घटना को राष्ट्रपति वुसिक ने ‘आतंकवादी हमला’ करार दिया है।

समर्थकों के कैंप को बनाया निशाना

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सशस्त्र सुरक्षा अधिकारी संसद के बाहर लगे राष्ट्रपति वुसिक के समर्थकों के एक बड़े तंबू (टेंट कैंप) की तरफ दौड़े। गोली चलने की आवाज आई और इसके तुरंत बाद तंबू के अंदर आग लग गई, जिस पर दमकलकर्मियों ने तुरंत काबू पा लिया।

सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि एक 70 वर्षीय व्यक्ति ने कैंप के अंदर 57 वर्षीय एक व्यक्ति के पैर में गोली मार दी और फिर एक गैस कनस्तर पर गोली चला दी। स्वास्थ्य मंत्री ज्लाटिबोर लोनकर ने पुष्टि की है कि घायल व्यक्ति को गंभीर चोट लगी है और उसे तत्काल ऑपरेशन की जरूरत है।

हमलावर गिरफ्तार, सुरक्षा बढ़ाई गई

एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना से जुड़े एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि घायल को आपातकालीन चिकित्सा केंद्र ले जाया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में फायरिंग के तुरंत बाद सशस्त्र सुरक्षाकर्मी घटनास्थल की ओर भागते और एक व्यक्ति को जमीन पर लिटाकर घेरे हुए नजर आ रहे हैं।

इस घटना पर राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने तत्काल बयान जारी करते हुए इसे एक ‘आतंकवादी कृत्य’ बताया है। हालांकि, स्थानीय पुलिस ने अभी तक मामले को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। बेलग्रेड में चल रहे राजनीतिक तनाव और सरकार समर्थकों व विरोधियों के बीच टकराव के माहौल को देखते हुए, संसद के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है।

Read More : Mehul Choksi India Return: भारत आ रहा भगोड़ा मेहुल चोकसी! आर्थर रोड जेल की बैरक नंबर 12 में रहेगा, जानें क्या है खास?

Thetarget365

Recent Posts

IPL 2026 DC vs LSG: समीर रिजवी का ‘सुपर शो’, दिल्ली ने लखनऊ को उनके घर में चटाई धूल, एनगिडी-नटराजन चमके

IPL 2026 DC vs LSG:  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन के पांचवें मुकाबले…

5 hours ago

Bengal Polls 2026: ओवैसी-हुमायूँ कबीर का गठबंधन, ममता बनर्जी के ‘मुस्लिम वोट बैंक’ में बड़ी सेंध की तैयारी?

Bengal Polls 2026:  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।…

7 hours ago

Patna HC Recruitment: टेक्निकल असिस्टेंट के 53 पदों पर निकली भर्ती, आज से करें ऑनलाइन आवेदन

Patna HC Recruitment: बिहार में सरकारी सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक…

7 hours ago

Nature vs Pollution: सिगरेट के ‘बट’ से घोंसला बना रहे हैं शहर के पक्षी, निकोटीन बना जूँओं का काल

Nature vs Pollution: ईंटों, लकड़ी और पत्थरों से बना यह आधुनिक शहर आज एक जटिल…

7 hours ago

Operation Sindoor: “हमला करने से बस मिनटों की दूरी पर थे”, नेवी चीफ ने बताया कैसे पाकिस्तान ने टेके घुटने

Operation Sindoor:  भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर…

7 hours ago

This website uses cookies.