Oplus_16908288
Good Governance Tihar-2026 : आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान और शासकीय योजनाओं की सीधी जानकारी देने के उद्देश्य से सरगुजा जिले में “सुशासन तिहार-2026” के तहत 1 मई से 10 जून तक व्यापक स्तर पर “जन समस्या निवारण शिविर” आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के विभिन्न विकासखंडों में शिविरों की तिथि, स्थान और जिम्मेदार अधिकारियों की नियुक्ति तय कर दी गई है। इन शिविरों में लोगों की शिकायतें, मांग और योजनाओं से जुड़े आवेदन मौके पर ही लिए जाएंगे।
विकासखंड अंबिकापुर के बरकेला (सखौली आम बगीचा) में 25 ग्राम पंचायतों के लिए पहला शिविर आयोजित होगा। इसकी जिम्मेदारी एसडीएम अंबिकापुर और जनपद पंचायत सीईओ को सौंपी गई है।
लुण्ड्रा के डकई (पंचायत भवन के पास) में 19 ग्राम पंचायतों तथा बतौली के चिरंगा में 14 पंचायतों के लिए शिविर आयोजित होंगे। संबंधित एसडीएम और जनपद सीईओ इसकी निगरानी करेंगे।
6 मई को उदयपुर के लक्ष्मणगढ़ में 23 पंचायतों के लिए शिविर लगेगा। 8 मई को मैनपाट के कमलेश्वरपुर में 17 पंचायतों को कवर किया जाएगा। 9 मई को बतौली (घोघरा) और लुण्ड्रा (झेराडीह) में क्रमशः 14 और 20 पंचायतों के लिए शिविर आयोजित होंगे।
13 मई को लखनपुर के पोड़ी में 18 पंचायतों के लिए शिविर होगा। 15 मई को सीतापुर के मूरता में 16 पंचायतों को कवर किया जाएगा। 16 मई को अंबिकापुर (बड़ादमाली) और मैनपाट (महारानीपुर) में क्रमशः 21 और 16 पंचायतों के लिए शिविर आयोजित होंगे।
20 मई को लुण्ड्रा के बिल्हमा में 19 पंचायतों के लिए शिविर लगेगा। 22 मई को उदयपुर (मुढ़गांव) और लखनपुर (पुहपुटरा) में शिविर होंगे। 23 मई को मैनपाट के उडुमकेला में 11 पंचायतों के लिए शिविर आयोजित किया जाएगा।
29 मई को बतौली (बिरिमकेला) और सीतापुर (बनेया) में 14-14 पंचायतों के लिए शिविर होंगे। 30 मई को लखनपुर के बेलदगी में 20 पंचायतों को कवर किया जाएगा।
3 जून को सीतापुर (शिवनाथपुर) में 12 पंचायतों के लिए शिविर लगेगा। 5 जून को अंबिकापुर (हर्राटिकरा) में 27 और लखनपुर (लटोरी) में 18 पंचायतों के लिए शिविर होंगे। 6 जून को अंबिकापुर (खलिबा) और लुण्ड्रा में शिविर आयोजित किए जाएंगे। 10 जून को उदयपुर के ललाती में 22 पंचायतों के लिए अंतिम शिविर आयोजित होगा।
इन शिविरों में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, आवेदन पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे और मौके पर ही शिकायतें एवं मांगें दर्ज की जाएंगी। साथ ही, योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर रहेगा।
प्रशासन का उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जाए और शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंच सके।
UK Board Result 2026 : उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने साल 2026 की 10वीं…
Bengal Election : पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र के महापर्व के दौरान निष्पक्षता से समझौता करने…
Nashik TCS Case : महाराष्ट्र के नासिक में बहुचर्चित टीसीएस (TCS) उत्पीड़न और धर्मांतरण मामले…
Gold Today Silver Rate : भारतीय सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में बीते…
Mau Accident : उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से एक अत्यंत हृदयविदारक खबर सामने आई…
NITI Aayog : भारत के नीति निर्धारण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले संस्थान, नीति…
This website uses cookies.