Thetarget365

राम की नीति अपना रही है सरकार: नक्सल मुद्दे पर बोले पूर्व डिप्टी सीएम टी.एस. सिंहदेव

अंबिकापुर @thetarget365 छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ जारी कार्रवाई को लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने एक महत्वपूर्ण राजनीतिक बयान दिया है। रामनवमी के अवसर पर अंबिकापुर स्थित श्रीराम मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि सरकार नक्सलियों के खिलाफ प्रभु श्रीराम की नीति अपना रही है पहले संवाद, फिर यदि आवश्यक हो तो निर्णायक कार्रवाई।

देखें वीडियो

https://www.facebook.com/share/v/1XsbUJBfFY/

सिंहदेव ने कहा, “प्रभु श्रीराम ने भी रावण को पहले शांति का संदेश भेजा था और उसे मुख्यधारा से जुड़ने का अवसर दिया था। लेकिन जब रावण नहीं माना, तो न्याय के लिए शस्त्र उठाया। आज सरकार भी यही कर रही है। पहले नक्सलियों से संवाद और शांति वार्ता की कोशिश की गई, लेकिन जब वे नहीं माने, तो अब हथियारों से जवाब दिया जा रहा है।”

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य में नक्सलवाद एक गंभीर चुनौती बना हुआ है, परंतु सरकार उसे समाप्त करने के लिए ठोस रणनीति के तहत काम कर रही है। उन्होंने कहा कि “सभी सरकारें इसी नीति पर काम करती हैं, वर्तमान सरकार भी वही कर रही है।”

सिंहदेव का यह बयान ऐसे समय आया है जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हाल ही में बस्तर दौरे पर आए थे। उनके दौरे के बाद सरकार की सख्त रणनीति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। ऐसे में सिंहदेव का यह बयान राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जो यह दर्शाता है कि राज्य सरकार की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी समर्थन में हैं।

thetarget365

Recent Posts

Ambikapur: स्वरंग किड्स एकेडमी पर कार्रवाई के खिलाफ ‘हल्ला बोल’, विरोध में उतरे सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश मिश्रा

Ambikapur:  छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर के चोपड़ापारा स्थित स्वरंग किड्स एकेडमी के खिलाफ स्कूल शिक्षा…

7 minutes ago

Harsha Richhariya: ग्लैमर की दुनिया को अलविदा! मॉडल हर्षा रिछारिया ने लिया सन्यास, नया नाम- स्वामी हर्षानंद गिरि

Harsha Richhariya:  ग्लैमर, सोशल मीडिया की चकाचौंध और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में एक जाना-पहचाने…

12 minutes ago

World News: उत्तर कोरिया का मिसाइल धमाका! जापान में मचा हड़कंप, दक्षिण कोरिया ने दी ‘विनाश’ की चेतावनी!

World News:  वैश्विक राजनीति में एक तरफ ईरान और अमेरिका के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में…

16 minutes ago

Wild News: चंपारण में दिखा 14 फीट लंबा ‘किंग कोबरा’, सरेआम सांप को निगलते देख उड़े लोगों के होश!

Wild News: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने…

22 minutes ago

Italy Shooting: इटली में वैशाखी पर खूनी संघर्ष, गुरुद्वारे के बाहर 2 भारतीयों का मर्डर, हमलावर फरार!

Italy Shooting:  इटली के बर्गमो प्रांत से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ वैशाखी…

48 minutes ago

Election Commission: विपक्ष के निशाने पर ज्ञानेश कुमार! CEC की बढ़ेगी सिरदर्दी, जानें क्या है पूरा मामला

Election Commission: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाने के लिए…

58 minutes ago

This website uses cookies.