Oplus_16777216
अंबिकापुर @thetarget365 शहर के बिलासपुर चौक स्थित लक्ष्मी ट्रेडर्स नामक प्रतिष्ठान में GST विभाग द्वारा की गई छापेमारी ने शहर में भारी बवाल खड़ा कर दिया। रिंग रोड पर स्थित इस प्रतिष्ठान में GST चोरी की शिकायत पर विभाग की टीम ने यह कार्यवाही की थी।
हालांकि, इस छापेमारी के विरोध में व्यापारियों ने तीव्र प्रतिक्रिया दी। व्यापारियों ने GST अधिकारियों पर अवैध वसूली और जबरन परेशान करने का आरोप लगाया। छापेमारी के दौरान व्यापारियों और अधिकारियों के बीच झड़प की नौबत आ गई। व्यापारियों ने दुकानों की चाबियां अधिकारियों को सौंपते हुए कहा – “अब आप ही व्यापार कीजिए।”
मुख्य मार्ग पर भारी हंगामे और नारेबाजी के चलते माहौल तनावपूर्ण हो गया। चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों को बीच-बचाव करना पड़ा, जिसके बाद स्थिति कुछ हद तक शांत हुई।
व्यापारी संगठनों की आपात बैठक भी शुरू हो चुकी है, जिसमें आगामी रणनीति पर चर्चा की जा रही है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर इस तरह की कार्रवाई बंद नहीं हुई तो सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद कर दिए जाएंगे, और सभी दुकानें अधिकारियों को सौंप दी जाएंगी। व्यापारियों के साथ जबरदस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अगर जरूरत पड़ी तो राज्य स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
Indo-Nepal Crisis: भारत की सीमा से सटे नेपाल के प्रमुख व्यापारिक शहर बीरगंज में इन…
Heel Pain Alert: सुबह की शुरुआत ताजगी भरी होनी चाहिए, लेकिन कई लोगों के लिए…
Website Cookies Privacy : जब भी आप इंटरनेट पर कोई वेबसाइट खोलते हैं, तो स्क्रीन…
Ratan Raajputh Struggle : मशहूर हस्तियों की चकाचौंध भरी दुनिया बाहर से जितनी लुभावनी दिखती…
Manipur Earthquake : पूर्वोत्तर भारत के राज्य मणिपुर में कुदरत और मानवीय संकट का दोहरा…
Iran US Peace Talks : मिडिल-ईस्ट में जारी भीषण तनाव के बीच ईरान और अमेरिका…
This website uses cookies.