Israel Gaza Ceasefire: हमास ने 7 बंधकों को रिहा किया, जल्द हो सकती है 13 और की रिहाई

Israel Gaza Ceasefire: गाजा पट्टी से मिली एक बड़ी राहत भरी खबर में, आतंकी संगठन हमास ने सीजफायर डील के तहत 20 में से 7 बंधकों को रिहा कर दिया है। यह बंधक अब इजरायल की ओर रवाना हो चुके हैं और रेड क्रॉस की निगरानी में उन्हें सीमा पार कराया जा रहा है। इजरायल रक्षा बल (IDF) और सुरक्षा एजेंसी (ISA) ने इसकी पुष्टि की है।

ads

जल्द हो सकती है बाकी 13 बंधकों की रिहाई

इजरायली सैन्य अधिकारियों के मुताबिक, बाकी 13 जीवित बंधकों की रिहाई भी जल्द ही की जाएगी। यह रिहाई इजरायल और हमास के बीच हुए संघर्षविराम समझौते का हिस्सा है। समझौते के अनुसार, इजरायल 2,000 फिलिस्तीनी बंदियों को भी रिहा करेगा, जिसमें से 1,966 बंदियों को बसों द्वारा गाजा के नासिर अस्पताल ले जाया जाएगा।

Adst

मृत बंधकों की लाशें बाद में लौटाई जाएंगी

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि जब तक सभी जीवित बंधक इजरायल नहीं पहुंच जाते, तब तक फिलिस्तीनी बंदियों की रिहाई नहीं होगी। उन्होंने यह भी साफ किया कि जो 26 बंधक मारे जा चुके हैं, उनकी लाशें एक साथ सोमवार तक वापस नहीं लाई जा सकेंगी।

विदेश मंत्रालय ने की बंधकों की पहचान

इजरायल विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर रिहा किए गए सात बंधकों की पहचान साझा करते हुए लिखा,“हम इसे कहने के लिए 738 दिन इंतजार कर रहे थे। घर में स्वागत है।”

रिहा हुए बंधकों के नाम

रिहा किए गए बंधकों में शामिल हैं:

  • गाय गिलबोआ दलाल

  • एइटन मोर

  • मतान एंगरेस्ट

  • एलोन ओहेल

  • गली और जिव बर्मन

  • ओमरी मिरान

इन सभी को गाजा से इजरायल ले जाकर प्रारंभिक मेडिकल जांच की जाएगी। यह कदम ना सिर्फ मानवीय दृष्टिकोण से अहम है, बल्कि संघर्ष के बीच एक सकारात्मक संकेत भी माना जा रहा है।

संघर्षविराम की दिशा में उम्मीद की किरण

यह रिहाई गाजा और इजरायल के बीच जारी युद्धविराम समझौते का एक बड़ा हिस्सा है, जिससे यह संकेत मिल रहा है कि दोनों पक्ष शांति की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। हालांकि चुनौतियां अभी भी बरकरार हैं, लेकिन बंधकों की सुरक्षित वापसी से परिजनों और पूरे इजरायली समाज को राहत मिली है।

Read More: Karwa Chauth Fraud: करवा चौथ की रात अलीगढ़ में हुआ ‘लुटेरी दुल्हनों’ का सबसे बड़ा कांड, 12 घरों की खुशियां लूट ले गईं बहुएं

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.