September 13 Horoscope: 13 सितंबर 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? राशिफल के अनुसार जानें

September 13 Horoscope: आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। यह दिन ग्रह-नक्षत्रों की विशेष चाल के कारण कई राशियों के लिए निर्णायक साबित हो सकता है। कुछ को नई जिम्मेदारियाँ मिलेंगी, तो कुछ को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) सभी 12 राशियों के लिए—

ads

मेष राशि (Aries)

शुभ अंक: 2, 6, 8
आज आय और व्यय दोनों बराबर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति बाधित हो सकती है। शत्रुओं के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। संतान पक्ष से कष्ट और खर्चों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। काम सीमित मात्रा में ही पूरे होंगे। आज आश्वासनों से संतोष करना होगा।

Adst

वृषभ राशि (Taurus)

शुभ अंक: 4, 6, 8
आज आपकी कार्यक्षमता और निर्णय शक्ति में वृद्धि होगी। तालमेल और मेल-जोल से लाभ मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई यात्रा भविष्य में लाभदायक सिद्ध हो सकती है। अटके कामों में गति आएगी। दिन कुल मिलाकर शुभ फलदायक रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)

शुभ अंक: 5, 7, 8
नई जिम्मेदारियाँ मिलने की संभावना है। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा और किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग हैं। यात्रा शुभ फल देगी। आपसी मेल-मिलाप से काम में लाभ मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कर्क राशि (Cancer)

शुभ अंक: 4, 6, 7
सरकारी कार्यों से लाभ मिलेगा। पैतृक संपत्ति से भी कुछ आर्थिक सहयोग मिल सकता है। नैतिकता का पालन आवश्यक होगा। पुराने पापों का प्रायश्चित करने का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख रहेगा। छात्रों के लिए यह दिन लाभकारी रहेगा।

Adst

सिंह राशि (Leo)

शुभ अंक: 2, 5, 6
आर्थिक लाभ के अच्छे योग हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। आत्मबल में वृद्धि होगी और कोई मनचाहा कार्य पूर्ण हो सकता है। यात्रा के योग भी बन रहे हैं। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

कन्या राशि (Virgo)

शुभ अंक: 4, 5, 7
“आगे-आगे गौरख जागे” वाली कहावत आज सच हो सकती है। परिवार और मेहमानों का सहयोग मिलेगा। दूसरे आपके काम में मदद करेंगे। मीठा बोलने वालों से सतर्क रहें। व्यापार में नई रणनीति अपनाना लाभदायक रहेगा। दिन अच्छा बीतेगा।

तुला राशि (Libra)

शुभ अंक: 3, 5, 7
जीवनसाथी और दोस्तों के साथ मिलकर कार्य करने में लाभ होगा। पूर्व नियोजित योजनाएं सफल होंगी। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम लेने से बचें। कोई महत्वपूर्ण कार्य समय से पहले पूर्ण हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

शुभ अंक: 2, 4, 6
लाभ में वृद्धि के योग हैं, लेकिन नकारात्मक सोच से बचें। उत्साह और सक्रियता बनी रहेगी। व्यापार और नौकरी में सफलता मिलने के संकेत हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु राशि (Sagittarius)

शुभ अंक: 4, 6, 7
आज का दिन आर्थिक रूप से मज़बूती देगा। जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद साबित होगी। व्यापार में विस्तार और नौकरी में उन्नति के संकेत हैं। धार्मिक कार्यों में भागीदारी संभव है। घर का वातावरण शांत और सुखद रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

मकर राशि (Capricorn)

शुभ अंक: 1, 3, 5
व्यस्तता अधिक रहेगी जिससे थकान महसूस हो सकती है। अधूरे कार्यों को पूरा करने का अवसर मिलेगा। अपनों से मिलकर मन प्रसन्न होगा। यात्राएं सकारात्मक परिणाम देंगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सहयोग मिल सकता है। दिन मध्यम रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

शुभ अंक: 3, 4, 6
सावधानी से दिन बिताएं। कार्य सीमित मात्रा में ही पूरे होंगे। किसी पर ज़्यादा भरोसा न करें, क्योंकि आपके शुभचिंतक पीठ पीछे नुकसान पहुँचा सकते हैं। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। यात्रा स्थगित करें।

मीन राशि (Pisces)

शुभ अंक: 2, 4, 6
सरकारी कामों और पैतृक संपत्ति से लाभ के योग हैं। शिक्षा क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यापार पर ध्यान देने से लाभ मिलेगा। परिश्रम के बल पर महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। किसी खास मनोकामना की पूर्ति हो सकती है। सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहेगा।

आज का दिन कुछ राशियों के लिए बदलाव और संभावनाओं से भरा है, वहीं कुछ को सतर्क रहकर आगे बढ़ने की सलाह दी गई है। कुल मिलाकर, समय और ग्रहों की चाल के अनुरूप सोच-समझकर फैसले लें और दिन को सकारात्मक रूप से जिएँ।

Read More  : Trump on Russia: रूस पर बरसे डोनाल्ड ट्रंप, बोले – अब सख्ती से निपटना होगा

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.