Cow Worship Incident: रायपुर में युवक ने गौमाता के नाम पर काटी उंगली, वीडियो वायरल; मुंगेली में बछड़े को कुचला, तनाव की आशंका

Cow Worship Incident: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार देर शाम एक युवक ने गौमाता के नाम पर खुद की उंगली चापड़ से काट ली। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। युवक बार-बार “गौ माता की जय” के नारे लगाता हुआ नजर आता है और कहता है कि “अब हमें बलिदान देना पड़ेगा, क्योंकि हमारी मां (गाय) की हत्या हो रही है।”

ads

घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र के सुंदर नगर इलाके की बताई जा रही है। युवक की पहचान आदेश सोनी के रूप में हुई है। वह वीडियो में नारियल छीलने वाले चापड़ से अपनी उंगली पर वार करता दिखाई दे रहा है। खून बहने के बावजूद वह घायल हाथ कैमरे की ओर दिखाते हुए कहता है कि “गौ माता को राज्य माता घोषित किया जाए।”

Adst

पुलिस सतर्क, संवेदनशील इलाकों में निगरानी

गणेश उत्सव के दौरान हुई इस सनसनीखेज घटना से क्षेत्र में डर का माहौल बन गया है। किसी प्रकार के धार्मिक तनाव की आशंका को देखते हुए रायपुर एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने और लगातार पेट्रोलिंग के निर्देश दिए हैं।

रविवार देर शाम एक युवक ने चापड़ से खुद के हाथ की उंगली काट दी।

मुंगेली में कार से कुचला गया बछड़ा, आरोपी गिरफ्तार

इस घटना से पहले मुंगेली जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र के बरेला गांव में एक कार चालक ने गाय के बछड़े को बेरहमी से कुचल दिया। यह घटना भी कैमरे में कैद हुई और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

Adst

युवक कहता है कि- सरकार नहीं सुधरेगी और हमारी मां (गाय) की हत्या होती रहेगी।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीणों ने इस घटना पर आक्रोश जताया और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

युवक की मांग: गौ माता को मिले “राज्य माता” का दर्जा

वीडियो में युवक आदेश सोनी यह कहते हुए नजर आता है कि “सरकार अगर नहीं सुधरी, तो हमें और बलिदान देने होंगे।” उसने सरकार से मांग की है कि गौ माता को छत्तीसगढ़ में “राज्य माता” का दर्जा दिया जाए।

सुंदर नगर इलाके में डिवाइडर पर बैठकर उंगली पर चापड़ चलाता हुआ युवक।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली हैं। कुछ लोगों ने युवक की भावना को समर्थन दिया है, वहीं कुछ ने इस कदम को अतिवादी और खतरनाक बताया है।

गौ रक्षा को लेकर छत्तीसगढ़ में लगातार उग्र भावनाएं सामने आ रही हैं। रायपुर और मुंगेली की ये दो घटनाएं यह संकेत देती हैं कि सामाजिक और धार्मिक मुद्दों पर जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो स्थितियां तनावपूर्ण हो सकती हैं। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और किसी भी तरह की अफवाह या उकसावे से दूर रहने को कहा है।

Read More  : NHM strike: NHM संविदा कर्मचारियों की हड़ताल पर सरकार सख्त, 24 घंटे में लौटो वरना बर्खास्तगी

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.