IPL online betting racket: आईपीएल क्रिकेट मैचों में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले एक संगठित गिरोह पर सरगुजा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इसके मुख्य मास्टरमाइंड को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। करोड़ों रुपये के अवैध लेन-देन और सैकड़ों फर्जी बैंक खातों के संचालन में शामिल लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है।
पुलिस के अनुसार आरोपी सुनियोजित तरीके से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से क्रिकेट मैचों में सट्टा लगवाकर अवैध धन अर्जित कर रहे थे। गिरोह द्वारा सट्टे का पैनल संचालित किया जाता था, जिसमें कमीशन के लालच में अन्य साथियों के माध्यम से लोगों से उनके बैंक खाते, एटीएम कार्ड, चेकबुक और मोबाइल नंबर लेकर बड़े पैमाने पर वित्तीय लेन-देन किया जा रहा था। जांच में सामने आया कि करीब 300 फर्जी खाता धारकों के खाते खुलवाकर उनमें करोड़ों रुपये का ट्रांजेक्शन किया गया।
दिनांक 13 मई 2024 को थाना कोतवाली पुलिस पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आयुष सिन्हा उर्फ दीप सिन्हा, अमित मिश्रा उर्फ पहलू और शुभम केशरी मिलकर स्काईएक्सचेंज लिंक के जरिए आईपीएल के गुजरात टाइटन्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स टी-20 मैच में ऑनलाइन सट्टा खिला रहे हैं। सूचना पर त्वरित रेड कार्रवाई में तीनों आरोपी मोबाइल से सट्टा संचालन करते हुए पकड़े गए।
पूछताछ और जांच के दौरान आरोपियों के पास से सट्टे से जुड़े डिजिटल साक्ष्य बरामद हुए। पुलिस ने 19 मोबाइल फोन, 21 एटीएम कार्ड, 3 पासबुक, 2 चेकबुक, 20,100 रुपये नकद सहित कई अहम दस्तावेज जब्त किए। इसके बाद थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 325/24 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने अन्य लोगों के आधार कार्ड का दुरुपयोग कर फर्जी बैंक खाते खुलवाए थे। इस पर प्रकरण में धारा 467, 468, 471, 120(बी) भादवि तथा आईटी एक्ट की धारा 66(सी), 66(डी) जोड़ी गई। मामले में पहले भी कई आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी आयुष सिन्हा फरार चल रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर राहुल बंसल के नेतृत्व में साइबर सेल और थाना कोतवाली की संयुक्त टीम गठित की गई। सतत प्रयासों के बाद पुलिस ने मुख्य मास्टरमाइंड आयुष सिन्हा उर्फ दीप सिन्हा 32 वर्ष को पुणे, महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
इस पूरी कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर राहुल बंसल के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशिकांत सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, प्रधान आरक्षक विकास सिन्हा एवं आरक्षक मनीष सिंह की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे भी जांच जारी है और सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Black Panther : मध्य भारत के घने जंगलों से हाल ही में एक ऐसी खबर…
Litchi Farming Tips: इस वर्ष प्रकृति के बदलते मिजाज और तापमान में अनिश्चित उतार-चढ़ाव का…
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर मां दुर्गा के नौ रूपों की…
Palam fire incident: देश की राजधानी दिल्ली का पालम इलाका गुरुवार को उस समय अखाड़े…
Kangana vs Rahul: हिमाचल प्रदेश की मंडी संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की…
PM Modi Middle East: 28 फरवरी 2026 को ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों…
This website uses cookies.