Jagannath Rath Yatra : शनिवार को ओडिशा के पुरी में वार्षिक जगन्नाथ यात्रा का दूसरा दिन है। रथ यात्रा आज सुबह 10 बजे पुनः शुरू होगी। यात्रा शुक्रवार को शुरू हुई। हर साल की तुलना में इस साल डेढ़ गुना (यानी 10 लाख) अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं। परिणामस्वरूप रथ पथ पर इतनी भीड़ हो गई कि तीनों रथों को आगे बढ़ाना कठिन हो गया।
पहले दिन रथ 750 मीटर भी आगे नहीं बढ़ सके। शाम होते-होते देवी सुभद्रा के रथ के आसपास बढ़ती भीड़ के दबाव के कारण 625 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। कई लोग बेहोश हो गए और कुछ घायल हो गए।
प्रशासन के अनुसार 70 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से नौ की हालत गंभीर है। कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा, “इसमें देरी इसलिए हुई क्योंकि भगवान बलभद्र का रथ एक जंक्शन पर फंस गया था।” इस कारण देवी सुभद्रा के रथ को मारीचका के पास रोकना पड़ा। यह घोषणा की गई कि सूर्यास्त के कारण तीन रथ रात 8 बजे रुक जाएंगे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बलभद्र का रथ आगे था। देवी सुभद्रा का रथ केवल 750 मीटर तक ही पहुंच सका। भगवान जगन्नाथ का नंदीघोष रथ मुख्य मंदिर के बाहर खड़ा है। वह केवल एक मीटर ही चल पाया।
शाम 4:08 बजे भगवान बलभद्र का रथ मुख्य मंदिर से खींचा जाना शुरू हुआ। मुख्य मंदिर से 2.6 किमी दूर गुंडिचा मंदिर में 9 दिनों तक रहने के बाद भगवान 5 जुलाई को मुख्य मंदिर में वापस लौटेंगे।
Read More : Jagannath Puri 4 Doors: पुरी में जगन्नाथ मंदिर के चार दरवाजों का रहस्य क्या है? जानें उनका महत्व
Success Story : पलाश (टेसू या ढाक) का फूल न केवल प्राकृतिक सुंदरता का प्रतीक…
Ambikapur News : अंबिकापुर में आम लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ…
Nosebleed in Summer : गर्मी के मौसम में जब पारा तेजी से चढ़ता है, तो…
Vaishakh Purnima 2026 : हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि का सनातन…
India US Relations : भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करने की दिशा में…
Diljit Dosanjh Vancouver : कनाडा के वैंकूवर शहर में आयोजित एक भव्य म्यूजिक कॉन्सर्ट के…
This website uses cookies.