Jammu-Kashmir : जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले से बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। बसंतगढ़ के कंडवा इलाके के पास केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की एक गाड़ी गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 2 जवानों की मौत हो गई जबकि 16 अन्य घायल हो गए।

हादसे की जानकारी और राहत कार्य
सीआरपीएफ की 187वीं बटालियन के वाहन में कुल 18 जवान सवार थे। यह वाहन आज सुबह करीब 10:30 बजे कंडवा से बसंतगढ़ की ओर जा रहा था, तभी यह दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया। स्थानीय लोगों और प्रशासन ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घायल जवानों को तुरंत नजदीकी कमांड अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने जताया दुःख
केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि डीसी सलोनी राय से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली गई है। उन्होंने लिखा कि स्थानीय लोग स्वेच्छा से मदद के लिए आगे आए हैं और हर संभव मदद सुनिश्चित की जा रही है।
हादसे के कारणों की जांच जारी
अभी तक इस दुर्घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां घटनास्थल पर पहुंच कर कारणों की छानबीन कर रही हैं। साथ ही, घटना के कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें गाड़ी खाई में गिरी हुई दिखाई दे रही है।
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सीआरपीएफ जवानों की इस सड़क दुर्घटना ने सुरक्षा बलों और पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। 2 बहादुर जवानों के शहीद होने से देश को बड़ा नुकसान हुआ है, वहीं 16 जवान गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।
Read More : Modi Trump tariffs: टैरिफ पर डोनाल्ड ट्रंप को मोदी का बड़ा झटका: 31500 करोड़ रुपये की बोइंग डील रद्द









