Gurpatwant Singh Pannu : खालिस्तानी समर्थक संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ का आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू अपने साथी जश्नप्रीत सिंह के कथित एनकाउंटर को लेकर भड़क उठा है। पन्नू ने एक वीडियो जारी कर 15 अगस्त को दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में सफर न करने की चेतावनी दी है।
पन्नू ने अपने वीडियो में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को सीधे निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि मान सरकार ने खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ “पहली गोली” चलाई है, जिस पर “गोली का जवाब गोली” से दिया जाएगा। पन्नू ने मुख्यमंत्री मान के विदेश दौरे की जानकारी देने वाले को इनाम देने की भी घोषणा की है।
गुरपतवंत सिंह पन्नू ने जश्नप्रीत सिंह को खालिस्तान जनमत संग्रह का कार्यकर्ता बताया और उनके एनकाउंटर को “फर्जी” व “राज्य प्रायोजित आतंक” करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश पर हुई है और इसका बदला लिया जाएगा।
पन्नू ने अपने वीडियो संदेश में धमकी देते हुए कहा कि 15 अगस्त को दिल्ली जाने वाली ट्रेनों को निशाना बनाया जाएगा और इन्हें उड़ाने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस दिन किसी भी हालत में दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में सफर न करें। इसके अलावा, पंजाब के लोगों से मुख्यमंत्री मान के फरीदकोट में होने वाले तिरंगा समारोह से भी दूर रहने को कहा गया है।
पन्नू ने यह भी दावा किया कि जश्नप्रीत की मौत का बदला पंजाब ही नहीं, बल्कि देश और विदेश में भी सुनाई देगा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मुद्दे को उठाने और “मान सरकार के खिलाफ जवाबी कार्रवाई” करने का एलान किया।
जश्नप्रीत सिंह वह युवक है जिसने अमृतसर में खालिस्तान समर्थक नारे लिखे थे। अमृतसर के शिवाला मंदिर बाग भाइयां, कचहरी परिसर और खालसा कॉलेज में खालिस्तानी ग्रैफिटी पेंटिंग के आरोप में वह पुलिस के रडार पर था।
पुलिस के अनुसार, बटाला के दरगाबाद गांव का रहने वाला जश्नप्रीत 7 और 8 अगस्त की दरमियानी रात अमृतसर में नारे लिख रहा था। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक 9mm ग्लॉक पिस्तौल बरामद करने के लिए उसे मौके पर ले जाया था।
पुलिस के मुताबिक, उस हथियार से जश्नप्रीत ने अचानक फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। गोली लगने से जश्नप्रीत घायल हो गया और बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Read More : Monsoon session : संसद मानसून सत्र के 17वें दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन जारी, विधेयक बिना चर्चा पास
US Iran Tension : वॉशिंगटन और तेहरान के बीच बढ़ता कूटनीतिक गतिरोध एक बार फिर…
Mukesh Khanna : टीवी जगत के दिग्गज अभिनेता और बच्चों के चहेते 'शक्तिमान' यानी मुकेश…
Nepal Politics : नेपाल की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है।…
UGC NET : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भविष्य बनाने…
Best Sleeping Direction : अक्सर लोग रातभर की नींद पूरी करने के बाद भी सुबह…
Pune Pavana River Drowning : महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने…
This website uses cookies.