Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान के बाद राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने आखिरकार अपने पत्ते खोल दिए हैं। कुशवाहा की पार्टी ने बुधवार को 6 में से 4 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।सबसे महत्वपूर्ण घोषणा में, सासाराम विधानसभा सीट से उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता को चुनावी मैदान में उतारा गया है।



RLM के 4 घोषित उम्मीदवार:
| सीट का नाम | प्रत्याशी का नाम |
| सासाराम | स्नेहलता (उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी) |
| दिनारा | आलोक कुमार सिंह |
| उजियारपुर | प्रशांत कुमार पंकज |
| मधुबनी | माधव आनंद |
पार्टी के प्रदेश महासचिव सुभाष चन्द्रवंशी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक मोर्चा महागठबंधन के तहत उजियारपुर, मधुबनी, सासाराम, दिनारा, पारू और बाजपट्टी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शेष दो सीटें – पारू और बाजपट्टी – पर उम्मीदवारों की घोषणा बाद में की जाएगी।
महुआ सीट पर सुलझा विवाद
उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी का मुख्य कारण महुआ विधानसभा सीट थी। महागठबंधन में यह सीट चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) को दिए जाने पर उपेंद्र कुशवाहा ने आपत्ति जताई थी। इस विवाद को सुलझाने के लिए मंगलवार रात को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, नित्यानंद राय, सम्राट चौधरी, नितिन नवीन और ऋतुराज सिन्हा समेत बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता उन्हें मनाने बिहार आए थे, लेकिन तड़के 4 बजे तक चली मीटिंग में कोई हल नहीं निकला।
अगले दिन, बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उपेंद्र कुशवाहा को दिल्ली तलब किया। अमित शाह और कुशवाहा के बीच करीब 45 मिनट तक बातचीत चली, जिसके बाद कुशवाहा महुआ सीट छोड़ने के लिए तैयार हो गए और पार्टी मुख्यालय लौटकर उन्होंने 4 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया।

मीटिंग के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने बाहर आकर कहा, “विवाद कुछ नहीं था, कुछ मुद्दे थे, जिन पर क्लीयरेंस जरूरी थी। अब क्लीयरेंस मिल चुकी है तो सब कुछ स्पष्ट है।”
एनडीए महागठबंधन में सरकार का दावा
विवाद सुलझने के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने पूरी एकजुटता दिखाते हुए कहा कि उनकी पार्टी चुनाव लड़ने की तैयारी पूरी कर चुकी है और उन्हें विश्वास है कि इस बार फिर बिहार में NDA महागठबंधन की सरकार बनेगी।
स्नेहलता को सासाराम से उतारना यह दिखाता है कि उपेंद्र कुशवाहा इस सीट को कितनी अहमियत दे रहे हैं। अब देखना होगा कि शेष दो सीटों पर कौन उम्मीदवार उतरते हैं और सातों मंडलों के विरोध के बीच मैथिली ठाकुर के बाद, क्या कुशवाहा अपनी पत्नी को चुनावी जीत दिला पाएंगे।
Read More: World Food Day: भारत में 19 करोड़ लोग सोते हैं भूखे! आंकड़ा चौंका देगा











