राजनीति

Lalu Yadav Sasaram rally : लालू यादव ने सासाराम में वोटर अधिकार यात्रा को संबोधित किया, BJP पर जमकर हमला

Lalu Yadav Sasaram rally : बिहार के सासाराम में RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे चोरों को हटाएं और बीजेपी को हराएं। लालू ने कहा, “किसी भी कीमत पर वोटों की चोरी करने वाली बीजेपी को सत्ता में आने नहीं देना है।” उन्होंने राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और खरगे जी के नेतृत्व में भाजपा को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया और लोकतंत्र को मजबूत करने पर जोर दिया।

लालू यादव ने अपने संबोधन में एक लोक गीत की पंक्ति “लागल-लागल झुलनिया में धक्का..बलम लेके चलो कलकत्ता” गुनगुनाई और कहा कि उनका मतलब है कि विरोधी को ऐसा धक्का दिया जाएगा कि वह बहुत दूर चला जाएगा।

राहुल गांधी का आरोप- “चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में 1 करोड़ वोटर जादू से बनाए”

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग (EC) पर भारी आरोप लगाते हुए कहा कि महाराष्ट्र में अचानक 1 करोड़ नए वोटर बन गए, जो सीधे बीजेपी गठबंधन के पक्ष में गए। उन्होंने कहा, “जहां भी नए वोटर आए, वहां बीजेपी ने जीत हासिल की।” राहुल ने बताया कि कांग्रेस ने इस संदिग्ध वोटर सूची की जांच शुरू कर दी है और कर्नाटक में भी सारे रिकॉर्ड की तुलना की जा रही है।

राहुल ने कहा कि चुनाव आयोग ने उनसे एफिडेविट मांगा है, जबकि बीजेपी से नहीं। साथ ही, जब उन्होंने CCTV और वीडियोग्राफी की मांग की तो उसे मना कर दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों में वोट चोरी हो रही है, खासकर बिहार में। राहुल ने भरोसा दिलाया कि वे और बिहार की जनता इसे नहीं होने देंगे और चुनाव आयोग की गलत गतिविधियों को सबके सामने लाएंगे।

तेजस्वी यादव का हमला: “बिहार को चूना लगाया जा रहा है”

वोटर अधिकार यात्रा के दौरान, तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार की नाक में दम करने वाले लोकसभा में नेता विपक्ष और मेरे बड़े भाई राहुल गांधी हैं।” तेजस्वी ने कहा कि बिहार के लोगों को चुनाव और वोटर लिस्ट के मामले में ठगा जा रहा है और महागठबंधन इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने बीजेपी और नीतीश कुमार सरकार पर भी हमला बोला कि वे बिहार को ठगने में लगे हैं।

वोटर अधिकार यात्रा: लोकतंत्र की रक्षा का अभियान

राहुल गांधी की अगुवाई में यह यात्रा बिहार में शुरू हुए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के खिलाफ है। कांग्रेस और महागठबंधन का आरोप है कि SIR के जरिए वोटर सूची में गड़बड़ी करके बीजेपी को लाभ पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

यह यात्रा आज (17 अगस्त) से शुरू होकर 16 दिनों तक चलेगी, जिसमें करीब 1300 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए बिहार के 20 से अधिक जिलों के मतदाताओं से सीधे संवाद होगा। राहुल गांधी ने इसे लोकतंत्र की रक्षा के लिए जरूरी लड़ाई बताया और जनता से इस आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया।बिहार में आगामी अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए यह यात्रा महागठबंधन के लिए चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा मानी जा रही है।

Read More  : Election Commission response : राहुल गांधी के वोट चोरी आरोप पर चुनाव आयोग का सख्त रुख, मुख्य चुनाव आयुक्त ने दिया कड़ा बयान

Thetarget365

Share
Published by
Thetarget365

Recent Posts

Tehran Explosion: धुएं के गुबार में बदली रैली, तेहरान के फर्डोसी स्क्वायर से डराने वाली Video

Tehran Explosion: ईरान की राजधानी तेहरान शुक्रवार को एक शक्तिशाली विस्फोट से दहल उठी। यह…

13 minutes ago

Ambikapur Railway Station : सुविधा विस्तार के लिए 10 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, सांसद ने 2 नए प्लेटफार्म की रखी आधारशिला

Ambikapur Railway Station : अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में शुक्रवार को सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने…

15 minutes ago

Share Market Crash : लाल निशान में डूबा दलाल स्ट्रीट, क्या यह 2008 जैसी महामंदी की आहट है?

Share Market Crash: पश्चिम एशिया (मिडल-ईस्ट) में गहराते युद्ध के बादलों ने भारतीय शेयर बाजार…

46 minutes ago

LPG Crisis: गैस खत्म होने का डर या सिर्फ अफवाह? सरकार ने खोल दिया बुकिंग का डेटा

LPG Crisis: देश में एलपीजी (LPG) की उपलब्धता और बढ़ती मांग को लेकर पेट्रोलियम और…

49 minutes ago

Indian Economy: डॉलर की सुनामी में बहा रुपया, महंगाई दर 5% पार करने की डरावनी आहट

Indian Economy: पश्चिम एशिया में जारी सैन्य संघर्ष और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का सीधा असर…

54 minutes ago

PM Modi Assam Visit: मुस्लिम लीग से कांग्रेस की तुलना, कोकराझार में मोदी का अब तक का सबसे बड़ा वार

PM Modi Assam Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को असम के गुवाहाटी से एक…

1 hour ago

This website uses cookies.