प्रेमनगर-रामानुजनगर मार्ग पर दिखा तेंदुआ, क्षेत्र में भय का माहौल

सूरजपुर (thetarget365)। रविवार की शाम सात बजे के लगभग क्षेत्र में एक तेंदुए को देखे जाने के बाद क्षेत्र में भय का माहौल निर्मित हो गया है।

देखें वीडियो 👇

https://www.instagram.com/reel/C9tU7x9yFki/?igsh=MTg1ajQxaTZ2d295dQ==

रविवार की शाम सात बजे सूरजपुर वन मंडल के वन परिक्षेत्र रामानुजनगर के वन अमले को किसी वाहन सवार से जानकारी मिली कि प्रेमनगर से रामानुजनगर जाने वाले मुख्य मार्ग पर एक तेंदुआ आक्रामक मुद्रा में बैठा हुआ है। जानकारी मिलते ही वन अमला तत्काल मौके पर पहुंचा तो मुख्य मार्ग पर हमलावर स्थिति में बैठा हुआ एक तेंदुआ दिखाई दिया। वन अमले ने पाया कि तेंदुआ मार्ग से गुजरने वालों पर नजर बनाए हुए है।
जिसके बाद वन अमले ने तत्काल हरकत में आते हुए तेंदुए को जंगल की ओर खदेड़ने के लिए उसके ऊपर सर्च लाइट की तेज रोशनी का प्रयोग किया साथ ही तेज आवाज में सर्च वाहन पर लगा सायरन भी बजाया। सर्च लाइट की रोशनी व सायरन की आवाज से घबराकर तेंदुआ जंगल की ओर निकल गया।

तेंदुआ अभी वन परिक्षेत्र रामानुजनगर अंतर्गत प्रेमनगर से लगे वन विकास निगम के वन क्षेत्र के कक्ष क्रमांक 1922 में विचरण कर रहा है। इधर वन अमला लगातार मुनादी व इंटरनेट मीडिया के माध्यम से आसपास व दूरदराज के लोगों को क्षेत्र में तेंदुए के होने की जानकारी देकर सावधानी बरतने की समझाइश दे रहा है। आमतौर पर तेंदुए की गिनती एक ख़तरनाक शिकारी जानवर के रूप में की जाती है। यह ज्यादातर पालतू पशुओं व इंसानों को अपना शिकार बनाने की फिराक में रहता है।

thetarget365

Recent Posts

Iran Spy Network: ईरान में जासूसी नेटवर्क पर सर्जिकल स्ट्राइक, 111 रॉयल सेल्स और जासूसी नेटवर्क ध्वस्त

Iran Spy Network: ईरान के कद्दावर नेता अली लारीजानी की हत्या के बाद तेहरान ने…

32 minutes ago

Pakistan Minority Oppression: क्या पाकिस्तान में खत्म हो जाएंगे अल्पसंख्यक? बेटियों की चीखों ने दुनिया को हिलाया

Pakistan Minority Oppression: पाकिस्तान में अल्पसंख्यक समुदायों, विशेषकर हिंदू और ईसाई परिवारों के लिए अस्तित्व…

43 minutes ago

Chhattisgarh Development: आजादी के 78 साल बाद भी ‘जुगाड़ के पुल’ पर जिंदगी, छत्तीसगढ़ के इस गांव में विकास बना सपना

Chhattisgarh Development:  छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर स्थित दंतेवाड़ा जिले का बड़ेपल्ली गांव आज के आधुनिक…

56 minutes ago

Hindu New Year 2083 : चैत्र प्रतिपदा पर करें ये 5 महाउपाय, पूरे साल बरसेगी सुख-समृद्धि

Hindu New Year 2083: सनातन धर्म की गणना के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष…

59 minutes ago

Religious Controversy: बिलासपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा हमला, योगी आदित्यनाथ को बताया ‘नकली हिंदू’

Religious Controversy: ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती बुधवार को छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर पहुँचे,…

2 hours ago

This website uses cookies.