Massive fire in Ambikapur: सरगुजा जिले के अंबिकापुर शहर में गुरुवार दोपहर को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ब्रम्हरोड स्थित राम मंदिर के सामने मुकेश प्लास्टिक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दुकान से उठती ऊंची लपटों और धुएं ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आसपास के रिहायशी क्षेत्र में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही मुहल्ले के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। बाल्टियों और पाइप के जरिए पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि प्लास्टिक सामग्री होने के कारण आग लगातार भड़कती जा रही है, जिससे स्थिति और गंभीर बनी हुई है।
स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। आशंका जताई जा रही है कि आग से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो सकता है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और दमकल टीम के पहुंचने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। इलाके में एहतियात के तौर पर लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है।
Balrampur News : शनिवार सुबह वाड्रफनगर–रामानुजगंज मुख्य मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे…
UK Board Result 2026 : उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) ने साल 2026 की 10वीं…
Bengal Election : पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र के महापर्व के दौरान निष्पक्षता से समझौता करने…
Nashik TCS Case : महाराष्ट्र के नासिक में बहुचर्चित टीसीएस (TCS) उत्पीड़न और धर्मांतरण मामले…
Gold Today Silver Rate : भारतीय सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में बीते…
Mau Accident : उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से एक अत्यंत हृदयविदारक खबर सामने आई…
This website uses cookies.