Breaking

Update News : अंबिकापुर में भीषण आग का तांडव, मुकेश प्लास्टिक दुकान में धमाके, रिहायशी इलाके में दहशत, देखें तस्वीरें

Update News : सरगुजा जिले के अंबिकापुर शहर के ब्रम्हरोड स्थित राम मंदिर के सामने मुकेश प्लास्टिक दुकान में लगी भीषण आग ने अब और विकराल रूप ले लिया है। आग लगने के बाद से ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है, वहीं अब दुकान में रखे पटाखों के फटने से लगातार धमाके हो रहे हैं, जिससे आसपास के लोग दहशत में हैं। मौके पर अब तक 5 दमकल वाहन आग बुझाने के कार्य में लगे हैं।

आग की लपटें तेजी से फैलती देख मुहल्ले वासी शुरू से ही आग बुझाने में जुटे हुए हैं, लेकिन प्लास्टिक, पटाखे और ज्वलनशील सामग्री के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर लगातार आग बुझाने का प्रयास कर रही है। आस-पास के घरों की छतों से कई दिशाओं से फायर बिग्रेड की टीम पानी की बौछार कर आग को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद है और हालात पर नजर बनाए हुए है। एहतियात के तौर पर आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने की सलाह दी जा रही है।

इस घटना को देखने के लिए बड़ी संख्या में मोहल्ले वासी और शहर के लोग घटनास्थल पर जुट गए हैं, जिससे मौके पर भीड़ भी बढ़ गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन लगातार हो रहे धमाकों के चलते स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि इस आगजनी में दुकान का भारी नुकसान हुआ है। दमकल कर्मियों के लगातार प्रयास के बाद ही आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सकेगा।

देखें तस्वीरें 👇

thetarget365

Recent Posts

Bengal Election : अभिषेक बनर्जी के गढ़ में बड़ी कार्रवाई, क्या अब बदलेगा बंगाल चुनाव का समीकरण?

Bengal Election :  पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र के महापर्व के दौरान निष्पक्षता से समझौता करने…

1 hour ago

Nashik TCS Case : दानिश के मोबाइल में छिपे हैं कौन से राज, क्या खुलेगा धर्मांतरण का इंटरनेशनल कनेक्शन?

Nashik TCS Case : महाराष्ट्र के नासिक में बहुचर्चित टीसीएस (TCS) उत्पीड़न और धर्मांतरण मामले…

1 hour ago

Gold Today Silver Rate : अचानक सस्ता हुआ सोना और चांदी, क्या यह खरीदारी करने का सबसे सही समय है?

Gold Today Silver Rate :  भारतीय सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में बीते…

1 hour ago

Mau Accident : शादी की खुशियां पल भर में मातम में बदली, मऊ हादसे की वो खौफनाक सच्चाई

Mau Accident : उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से एक अत्यंत हृदयविदारक खबर सामने आई…

1 hour ago

NITI Aayog : नीति आयोग में बंगाल का जलवा, अशोक लाहिड़ी बने नए उपाध्यक्ष, गोवर्धन दास को मिली बड़ी जिम्मेदारी!

NITI Aayog : भारत के नीति निर्धारण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले संस्थान, नीति…

1 hour ago

This website uses cookies.