अंबिकापुर (thetarget365)। नाबालिग युवती को बहला फुसला कर शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के बाद अनाचार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी अनुसार प्रार्थी द्वारा 07 जुलाई को थाना सीतापुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 16 जून को प्रार्थी की नाबालिग लड़की घर से बिना किसी को कुछ बताये कही चली गई है। आस-पास खोजने पर भी नही मिली। प्रार्थी की नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर भगाकर ले गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सीतापुर में अपराध क्रमांक 202/24 धारा 363 का अपराध दर्ज कर जांच शुरू किया गया। जांच में पुलिस टीम के सतत प्रयास से नाबालिग बालिका को बरामद कर घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किया गया। पीड़िता ने अपने बयान में आरोपी सुरेश कौशिक द्वारा पीड़िता को नाबालिग जानते हुए भी शादी करने का झांसा देकर बहला फुसला कर भगा कर ले गया और जबरन दुष्कर्म किए जाने की बात बताई। पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया। आरोपी ने अपना नाम सुरेश कौशिक 19 वर्ष निवासी धंधापुर थाना राजपुर जिला बलरामपुर रामानुजगंज का होना बताया। आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर उसने अपराध घटित करना स्वीकार कर लिया। मामले में धारा 366, 376(2)(ढ), पोक्सो एक्ट की धारा 5(ठ), 6 का अपराध घटित होना पाया जाने पार उक्त धारा जोड़कर मामले में आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा दिया गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी सीतापुर निरीक्षक जॉन प्रदीप लकड़ा, सहायक उप निरीक्षक शशिप्रभा दास, महिला आरक्षक अनामिका बड़ा, आरक्षक रुपेश महंत और परमित भगत शामिल रहे।
Digital Pearl Harbor: फारस की खाड़ी में जारी सैन्य संघर्ष ने अब एक ऐसा भयावह…
IPL 2026 DC vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन के पांचवें मुकाबले…
Bengal Polls 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।…
Patna HC Recruitment: बिहार में सरकारी सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक…
Nature vs Pollution: ईंटों, लकड़ी और पत्थरों से बना यह आधुनिक शहर आज एक जटिल…
Operation Sindoor: भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर…
This website uses cookies.