★ अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से मनेन्द्रगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाली सड़क के चौड़ीकरण की मांग
अंबिकापुर (thetarget365)। क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य मुकेश तिवारी ने अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में यात्री और रेल सुविधा विस्तार की मांग रखी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक से उन्होंने अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में स्टेबलिंग लाइन की सुविधा एवं अतिरिक्त प्लेटफार्म का अविलंब निर्माण कराने आग्रह किया है। मुकेश तिवारी ने कलेक्टर सरगुजा से अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से मनेन्द्रगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने वाली सड़क के चौड़ीकरण की मांग रखी है। यात्री सुविधा के लिए ये सभी अतिआवश्यक हैं।
क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य मुकेश तिवारी ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को अवगत कराया है कि अंबिकापुर रेलवे स्टेशन इस रूट का आखिरी स्टेशन है। यात्रियों की संख्या, यात्री गाड़ी व माल गाड़ियों की संख्या एवं उनकी आवाजाही के लिहाज से व्यस्त है, किन्तु यहां पर मात्र एक प्लेटफार्म होने के कारण यदि कोई गाड़ी प्लेटफार्म पर खड़ी हो तो पीछे से आने वाली किसी भी यात्री गाड़ी को कमलपुर, बिश्रामपुर करंजी या अन्य किसी स्टेशन में अनावश्यक रूप से घंटों खड़ा होना पड़ता है जो यात्रियों के लिए एक बड़ी परेशानी है। अतिरिक्त प्लेटफार्म की अनुपलब्धता के कारण निजामुद्दीन से अंबिकापुर की यात्री गाड़ी एवं जबलपुर से अंबिकापुर की यात्री गाड़ी दोनों लगभग हर बार दो-तीन घंटे विलंब से अंबिकापुर पहुंचती है। हजरत निजामुद्दीन से अंबिकापुर आने वाली यात्री गाड़ी के यहां पहुंचने का समय संध्या सात बजे है, किंतु यह 10 बजे के बाद यहां पहुंचती है और 22 घंटे की लंबी दूरी के बाद शहर से मात्र 15 -20 किलोमीटर दूर रहकर भी अनावश्यक घंटों का विलंब यात्रियों के लिए असहनीय एवं तकलीफदेह है। जबलपुर से अंबिकापुर की यात्री ट्रेन के पहुंचने का समय रात्रि 11 बजे है। इस ट्रेन से अकेली युवतियां, महिलाएं भी यात्रा करती हैं, यदि ट्रेन विलंब हो जाए तो ऑटो इत्यादि की अनुपलब्धता से घर पहुंचने तक वे स्वयं एवं उनके परिजन आशंकाग्रस्त एवं चिंतित रहते हैं। अतिरिक्त प्लेटफार्म उपलब्ध न होने से एक ही प्लेटफार्म पर ज्यादा भार पड़ रहा है। स्टेबलिंग लाइन नहीं होने से व्यावहारिक रूप से नई ट्रेन की शुरुआत करने के लिए यह सबसे बड़ी बाधा है। इसलिए द्रुत गति से अतिरिक्त प्लेटफार्म निर्माण कर प्लेटफार्म की संख्या बढ़ाने एवं स्टेबलिंग लाइन की सुविधा उपलब्ध कराने मांग रखी गई है।
क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य मुकेश तिवारी ने कलेक्टर सरगुजा को अवगत कराया है कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में सौंदर्यकरण और यात्री सुविधा विस्तार का काम चल रहा है। वॉशिंग पीट निर्माण कार्य जल्द ही प्रारंभ होने वाला है। निकट भविष्य में अतिरिक्त प्लेटफार्म व स्टेबलिंग लाइन निर्माण के बाद अंबिकापुर रेलवे स्टेशन की कनेक्टिविटी अन्य प्रांतों तक संभावित है। यात्री गाड़ियों की संख्या में वृद्धि की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए, नई सुविधाओं की शुरुआत के साथ ही पुरानी सुविधाओं को अपग्रेड किया जा रहा है। रेलवे परिक्षेत्र में मार्ग का चौड़ीकरण कार्य भी रेलवे द्वारा किया जा रहा है।
रेलवे परिक्षेत्र के बाहर से मनेंद्रगढ़ रोड तक का रास्ता व्यस्ततम मार्ग है, ट्रेन आने पर अक्सर जाम की स्थिति निर्मित होती है और आवागमन में व्यवधान होता है। अंबिकापुर में यात्री केंद्रित सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए रेलवे स्टेशन से मुख्य मार्ग मनेंद्रगढ़ रोड तक की सड़क के बीच में डिवाइडर लगाकर इसे टू लेन मार्ग किया जाना आवश्यक है ताकि दोनों ओर से निर्बाध आवागमन हो सके।
Gajalakshmi Rajyog : ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और उनकी युति का विशेष महत्व…
Vitamin D Deficiency : आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में विटामिन डी की कमी एक…
Surya Dev Puja : हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास का धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि…
AAJ Ka Rashifal 3 May 2026 Rashifal: आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण और परिवर्तनकारी रहने…
IPL 2026 CSK vs MI: आईपीएल 2026 के सबसे प्रतीक्षित मुकाबलों में से एक 'एल…
West Bengal Election : पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो…
This website uses cookies.