Oplus_0
अंबिकापुर (thetarget365)। अंबिकापुर शहर की सड़कों के डामरीकरण में गुणवत्ता की कमी देख भड़के नगर निगम के लोनिवि प्रभारी शफी अहमद ने खराब सड़को को उखाड़कर पुनः नए सिरे से बनाने और पुनर्निर्माण होने तक भुगतान रोकने का निर्देश दिया है। शफी ने निगम क्षेत्र की सभी सड़कों की निगम के इतर किन्ही दो सरकारी एजेंसियों से जांच कराने कहा है।
बता दें नगर निगम अंबिकापुर द्वारा करीब साढ़े नौ करोड़ की लागत से 74 सड़कों का डामरीकरण कराया गया है। जिनमे से करीब आधा दर्जन से ज्यादा सड़को से गिट्टी उखड़ने और और गुणवत्ता की अनदेखी की शिकायत नगरवासियो ने की थी। शिकायत पर निगम के लोक निर्माण प्रभारी शफी अहमद ने नगर निगम के प्रभारी ईई सन्तोष रवि, एसडीओ दुष्यंत बजाज एवं तकनीकी अमले से साथ सड़कों का निरीक्षण किया। इस दौरान देवीगंज वार्ड में चित्र मन्दिर के पीछे, नमनाकला में शनि मंदिर के पास, कुंडला सिटी कालोनी पहुंच मार्ग, गणेश दादा गली में प्रदीप आटा चक्की के पास, होली क्रॉस के पीछे, अयान मार्ग और नेपाल लॉज के पास सड़क निर्माण में गुणवत्ता की कमी साफ नजर आयी। निर्माण में लापरवाही से नाराज लोनिवि प्रभारी ने निगम आयुक्त को ठेकेदारो का भुगतान रोकने, अमानक निर्मित सड़को का पुनर्निर्माण कराने का निर्देश दिया है। उन्होने निगम क्षेत्र की सड़कों की जांच राज्य सरकार की किन्ही दो निर्माण एजेंसियों से जांच कराने कहा है। उन्होंने खराब सड़को के पुनर्निर्माण और सरकारी जांच एजेंसियों की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की बात कही।
आपको बता दें कि अंबिकापुर नगर निगम के इंजीनियर भी दूसरों के नाम पर अधिकतर ठेकेदारी का कार्य करते हैं। निगम क्षेत्र में नाली निर्माण, सड़क डामरीकरण, तालाब गहरीकरण, अमृत मिशन के नल कनेक्शन, पुल-पुलिया निर्माण, प्लेवर ब्लाक का कार्य हो या नाली के प्लेट बनाने का सभी कार्य में निगम के इंजीनियरों को ठेकेदारी का अनुभव भी है। और जब इंजीनियर खुद ही ठेकेदार हों तो पैसा रुकने का सवाल ही कहाँ पैदा होता है। यानी कुल मिलाकर वर्षों से जमे इंजीनियरों के दोनों हाथों में जमकर मलाई है।
Digital Pearl Harbor: फारस की खाड़ी में जारी सैन्य संघर्ष ने अब एक ऐसा भयावह…
IPL 2026 DC vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन के पांचवें मुकाबले…
Bengal Polls 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।…
Patna HC Recruitment: बिहार में सरकारी सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक…
Nature vs Pollution: ईंटों, लकड़ी और पत्थरों से बना यह आधुनिक शहर आज एक जटिल…
Operation Sindoor: भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर…
This website uses cookies.