Netanyahu apology : गाज़ा में एक सैन्य अभियान के दौरान इज़रायली टैंकों की गोलाबारी होली फैमिली चर्च को निशाना बना गई, जिससे तीन लोगों की मौत और 10 से अधिक घायल हो गए। यह चर्च गाज़ा का एकमात्र कैथोलिक गिरजाघर था और इस पर हमला धार्मिक और मानवीय दृष्टि से गहरा आघात माना जा रहा है।
हमले के बाद कैथोलिक अधिकारियों ने बताया कि चर्च की इमारत का बड़ा हिस्सा नष्ट हो गया है। ईसाई समुदाय ने इसे धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इसकी निंदा की है। मानवाधिकार संगठनों और धार्मिक समूहों ने इस घटना को यद्ध अपराध की संज्ञा दी है।
घटना के बाद इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने वेटिकन में पोप लियो को फोन कर मामले पर खेद जताया। उन्होंने इसे “दुर्भाग्यपूर्ण त्रुटि” करार देते हुए कहा कि यह जानबूझकर नहीं किया गया। पोप ने बातचीत में गाजा के हालात पर गंभीर चिंता जताई और युद्धविराम की आवश्यकता को दोहराया।
इज़रायली हमले के मद्देनज़र नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी फोन पर चर्चा की।व्हाइट हाउस ने बातचीत के विस्तृत ब्योरे से इंकार किया, लेकिन एक प्रवक्ता ने बताया कि नेतन्याहू ने घटना को गलती मानते हुए सार्वजनिक माफ़ी पर सहमति जताई है।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया पर तीखा विरोध जताते हुए कहा, “धार्मिक स्थलों और नागरिकों पर हमले किसी भी सैन्य कार्रवाई में स्वीकार्य नहीं हो सकते।” उन्होंने गाजा की स्थिति को मानवीय संकट करार देते हुए संयम बरतने की अपील की।
इज़राइल सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि गिरजाघर पर हमला एक सैन्य गलती थी, जिसकी गहराई से जांच की जा रही है। सरकार ने स्पष्ट किया कि उन्हें चर्च को हुए नुकसान पर खेद है और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए कदम उठाए जाएंगे।
गाज़ा में होली फैमिली चर्च पर हुआ हमला केवल एक सैन्य चूक नहीं, बल्कि धार्मिक भावनाओं और अंतरराष्ट्रीय नियमों की अवहेलना के रूप में देखा जा रहा है।
इससे इज़राइल की अंतरराष्ट्रीय छवि को झटका लगा है और नेतन्याहू सरकार पर साफ जवाबदेही तय करने का दबाव बढ़ गया है।
Read More : Illicit affair crime : अवैध संबंधों की परिणति, पत्नी ने देवर संग मिलकर रची साजिश
West Bengal CM Candidate 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज 4…
End of Left Rule India : केरल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के शुरुआती रुझानों…
Kawardha Road Accident : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक हृदयविदारक सड़क हादसे की खबर…
West Bengal Election Result 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के शुरुआती…
Kerala Election Results 2026 : केरल की राजनीति आज एक ऐसे निर्णायक मोड़ पर खड़ी…
Stock Market Today : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार, 4 मई 2026 को…
This website uses cookies.