Nikki Murder Case Update: उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित निक्की मर्डर केस में एक बार फिर से नया और चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। मामले में मृतका निक्की के पिता भिखारी सिंह ने बताया है कि निक्की का पति विपिन बेरोजगार था और घर की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी। इस कारण उन्होंने दोनों के लिए एक ब्यूटी पार्लर खोलवाया ताकि निक्की और विपिन में से कोई कमाई कर सके। लेकिन परिवार में लगातार घरेलू हिंसा और उत्पीड़न का दौर चलता रहा। पिता का बयान: विपिन बेरोजगार और पैसों की मांग भिखारी सिंह ने बताया कि विपिन कोई काम नहीं करता था। उन्होंने ब्यूटी पार्लर खुलवाया, जिसमें निक्की काम करती थी और हर महीने करीब 1 लाख रुपये कमाती थी। लेकिन विपिन उन पैसों को रख लेता था और निक्की से कहता था, “तुम 1 लाख कमाती हो, उसमें से 50 हजार मुझे दिया करो।” निक्की ने कभी मना नहीं किया, लेकिन विपिन सारी कमाई अपने पास रखता और शराब पीकर मारपीट करता था। बाद में विपिन ने पार्लर भी बंद करवा दिया, तब निक्की घर से ही पार्लर का काम करती थी। घरेलू हिंसा की भयावहता भिखारी सिंह ने यह भी बताया कि निक्की के साथ-साथ बड़ी बेटी कंचन के साथ भी मारपीट होती थी। जब कंचन अपने देवर के खिलाफ आवाज उठाती थी, तो उसका पति रोहित भी उससे मारपीट करता था। परिवार की दोनों बेटियों के साथ ही इस घर में रोज़ाना हिंसा और उत्पीड़न होता था। विपिन और रोहित लगातार पैसों की मांग करते रहते थे। सास का उत्पीड़न भिखारी सिंह ने यह भी बताया कि सास भी अपनी दोनों बहुओं के साथ बर्बरता करती थी। वह चप्पल, लाठी और डंडे से दोनों बेटियों को पीटती थी। इस अत्याचार से परिवार में एक अजीब सी डर और तनाव बना रहता था। बहन कंचन का दर्द बयां निक्की की बहन कंचन ने बताया कि पिछले आठ दिन से परिवार में उत्पीड़न और हिंसा का स्तर बढ़ गया था। 21 अगस्त को जब विपिन और सास ने निक्की को मारना शुरू किया, तो कंचन ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया था। इसके बाद विपिन ने निक्की पर तेजाब डालकर उसकी हत्या कर दी। निक्की का एक छोटा बेटा भी है, जो अपनी मां के बिना रह नहीं पा रहा है। मासूम बेटे का बयान निकी के बेटे ने भी अपनी आपबीती बयां की है। उसने कहा, “पापा ने मम्मा को पीटा। जब मम्मा बेहोश हुईं तो पापा ने उनके ऊपर तेजाब डाल दिया और फिर लाइटर से आग लगा दी।” यह बयान पूरी घटना की भयावहता को दर्शाता है और इस दर्दनाक वारदात की सच्चाई सामने लाता है। यूपी के निक्की मर्डर केस ने घरेलू हिंसा और महिलाओं के खिलाफ अपराध की गंभीर समस्या को फिर से उजागर किया है। इस केस में बेरोजगारी, आर्थिक तंगी, घरेलू उत्पीड़न और नशीली आदतों का मिश्रण परिवार को त्रासदी की ओर ले गया। प्रशासन और समाज को चाहिए कि वे ऐसे मामलों को गंभीरता से लें और महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाएं। Read More : Nikki Murder Case : ग्रेटर नोएडा निक्की हत्याकांड, आरोपी पति के एनकाउंटर के बाद सास भी गिरफ्तार














