Kolkata Law College Case : कोलकाता लॉ कॉलेज गैंगरेप केस, पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट, मुख्य आरोपी मनोजित मिश्रा समेत चार नाम शामिल

Kolkata Law College Case : कोलकाता के साउथ लॉ कॉलेज गैंगरेप केस में 58 दिन बाद पुलिस ने शनिवार को पहली चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट 650 पेजों की है और इसमें मुख्य आरोपी मनोजित मिश्रा, उसके दो साथियों जैब अहमद और प्रमित मुखर्जी तथा कॉलेज सुरक्षा गार्ड पिनाकी बनर्जी का नाम शामिल है। इस मामले ने पूरे देश को झकझोर दिया था, और अब न्यायिक प्रक्रिया तेज हो गई है।

ads

चार्जशीट में क्या है खास?

चार्जशीट के मुताबिक, मुख्य आरोपी मनोजित मिश्रा ने कॉलेज के एक दीवार में लगे एग्जॉस्ट फैन के छेद से पीड़िता के कई अश्लील वीडियो बनाए थे। आरोपियों की आवाजें भी वीडियो में दर्ज हुईं, जिनकी वॉयस सैंपल रिपोर्ट भी उनके साथ मेल खाती है। आरोपियों ने इन वीडियो के जरिए पीड़िता को ब्लैकमेल किया। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी मनोजित मिश्रा लॉ स्टूडेंट को घसीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा, अन्य आरोपियों के मोबाइल फोन से भी पीड़िता के कई अश्लील वीडियो बरामद हुए हैं।

ads

घटना का संक्षिप्त विवरण

यह दर्दनाक घटना 25 जून को साउथ कोलकाता के लॉ कॉलेज में हुई थी। मुख्य आरोपी मनोजित मिश्रा यहां का पूर्व छात्र है जबकि जैब अहमद और प्रमित मुखर्जी मौजूदा छात्र हैं। 26 जून को सभी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। लालबाजार पुलिस ने बताया कि चार्जशीट में 80 गवाहों के बयान, DNA टेस्ट, मेडिकल रिपोर्ट और फोरेंसिक रिपोर्ट शामिल हैं। खास बात यह है कि मुख्य आरोपी मनोजित मिश्रा का DNA पीड़िता के सैंपल से मैच हो गया है। मेडिकल जांच ने भी गैंगरेप की पुष्टि की है।

आरोप और संभावित सजा

मुख्य आरोपी मनोजित मिश्रा पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (गैंगरेप) समेत कुल 10 धाराओं में आरोप लगाए गए हैं। इन धाराओं के तहत दोषी को कम से कम 20 साल की सजा और अधिकतम आजीवन कारावास की सजा हो सकती है।

सरकारी वकील का बयान

इस मामले में सरकारी वकील ने कहा, “यह कस्टडी ट्रायल केस है, जिसमें पीड़िता के बयान की पुष्टि के लिए पर्याप्त सबूत हैं। हमें उम्मीद है कि इस केस में दोषी को कड़ी सजा मिलेगी।” कोलकाता लॉ कॉलेज गैंगरेप केस में पुलिस की 650 पेज की चार्जशीट दाखिल होना न्याय प्रक्रिया में महत्वपूर्ण कदम है। इस केस ने समाज में महिलाओं की सुरक्षा और न्याय के महत्व को फिर से उजागर किया है। सभी की नजरें अब कोर्ट की कार्यवाही पर टिकी हैं, जिससे पीड़िता को न्याय मिल सके।

Read More : Nikki Murder Case Update: निक्की मर्डर केस में हुआ नया खुलासा, पिता का ब्यूटी पार्लर, घरेलू हिंसा और दर्दनाक सच

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.