Oplus_131072
अंबिकापुर @thetarget365 सूरजपुर जिले में टीकाकरण के बाद एक नवजात की मौत का मामला सामने आया है। मृत बच्चा रामानुजनगर ब्लॉक के ग्राम परशुरामपुर निवासी धनेश और शीतल का ढाई महीने का बेटा प्रियांशु था। यह दंपति का पहला बच्चा था, जिससे परिवार गहरे शोक में है।
शीतल ने बताया कि शुक्रवार को गांव में हुए टीकाकरण अभियान के तहत प्रियांशु को टीका लगाया गया था। साथ ही, स्वास्थ्य कर्मियों ने बुखार आने पर सिरप देने और ठंडे पानी से सिकाई करने की सलाह दी थी। टीका लगने के कुछ घंटे बाद प्रियांशु को तेज बुखार हो गया। सिरप देने के बावजूद बुखार नहीं उतरा।
मौत के बाद परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही (MedicalNegligence) का आरोप लगाते हुए रामानुजनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
सूरजपुर के सीएमएचओ डॉ. कपिल पैकरा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर जांच के लिए स्वास्थ्य टीम को गांव भेजा गया है। टीम यह पता लगाएगी कि मौत का कारण टीकाकरण से जुड़ा है या नहीं। शुक्रवार को अन्य बच्चों को भी टीका लगाया गया था, लेकिन वे सभी स्वस्थ हैं।
इस घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। अन्य परिजन भी टीकाकरण को लेकर आशंकित हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस पर कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा।
Amul milk price hike : देश की सबसे बड़ी डेयरी कंपनी 'अमूल' (Amul) ने आम…
Philippines Senate shooting : फिलीपींस की राजधानी मनीला से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने…
Ambikapur News : सरगुजा जिले के उदयपुर जनपद क्षेत्र में बुधवार शाम मौसम ने अचानक…
NEET UG 2026 Paper Leak : देश की सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सा प्रवेश परीक्षा नीट यूजी-2026…
Prateek Yadav death : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे…
Korba skeleton Found : छत्तीसगढ़ के औद्योगिक जिले कोरबा से एक बेहद सनसनीखेज और विचलित…
This website uses cookies.