Northeast youth jobs: देशभर के युवाओं के बीच सरकारी नौकरी की होड़ के बीच पूर्वोत्तर भारत के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारत सरकार के केंद्रीय पोत, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ऐलान किया है कि अगले 10 वर्षों में मैरीटाइम सेक्टर में पूर्वोत्तर के 50,000 युवाओं को नौकरी दी जाएगी। इसके लिए उन्हें विशेष प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।
सोनोवाल ने बताया कि इस योजना के तहत पूर्वोत्तर में पहले से ही पूर्वोत्तर कौशल विकास केंद्र की स्थापना की जा चुकी है। इसके अलावा, डिब्रूगढ़ में एक अत्याधुनिक मैरीटाइम ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट भी बनाया जा रहा है, जो एक्सीलेंस सेंटर के रूप में कार्य करेगा। यह संस्थान न केवल युवाओं को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण देगा, बल्कि उन्हें रोजगार के योग्य भी बनाएगा।
केंद्रीय मंत्री ने गुवाहाटी स्थित विवांता होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि ये नौकरियां ‘मैरीटाइम इंडिया विजन 2030’ के तहत सृजित की जाएंगी। उनका उद्देश्य है कि भारत को 2030 तक दुनिया के टॉप 10 जहाज निर्माण करने वाले देशों में शामिल किया जाए और 2047 तक इसे टॉप 5 देशों की सूची में लाया जाए।
सोनोवाल ने कहा कि अब दुनिया की प्रमुख शिपिंग कंपनियां भारत में निवेश को लेकर उत्साहित हैं। इसका सीधा फायदा देश के गरीब, ग्रामीण और पिछड़े वर्गों के युवाओं को मिलेगा।
सोनोवाल ने एक और महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि सरकार ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे चार प्रमुख स्थानों – गुवाहाटी, डिब्रूगढ़, सिलघाट और विश्वनाथ – पर लाइटहाउस बनाने की योजना पर काम कर रही है।
ये लाइटहाउस केवल जहाजों को गाइड करने का काम नहीं करेंगे, बल्कि मौसम विभाग के सहयोग से ये स्थान पर्यटन केंद्रों के रूप में भी विकसित किए जाएंगे। इस दिशा में सरकार पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के साथ मिलकर कार्य कर रही है। यह पहल न केवल पूर्वोत्तर राज्यों के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करेगी, बल्कि भारत को समुद्री शक्ति बनाने की दिशा में भी एक ठोस कदम होगी। सरकार का यह प्रयास विकसित भारत @2047 के विजन को साकार करने की दिशा में एक निर्णायक कदम माना जा रहा है।
Read More : Khemka murder Case : गोपाल खेमका हत्याकांड में संदिग्ध विकास उर्फ राजा का एनकाउंटर
Bihar Politics: बिहार की राजनीति में सत्ता परिवर्तन के बाद नवनियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पूरी…
Iran-US Peace Talks : मध्य पूर्व में युद्ध के बादलों के बीच पाकिस्तान की राजधानी…
Gold Silver Crash: भारतीय सर्राफा बाजार और वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने और चांदी…
I-PAC Exit News : भारतीय राजनीति में पर्दे के पीछे से चुनावी बिसात बिछाने वाली…
Stock Market Update: वैश्विक बाजारों से मिल रहे सकारात्मक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार…
Bharatmala Project CG : छत्तीसगढ़ में विकास की रफ्तार और पर्यावरण के संरक्षण के बीच…
This website uses cookies.