ताज़ा खबर

Vande Mataram: अब स्कूलों में गूंजेगा पूरा ‘वंदे मातरम्’, 150 वर्ष पूरे होने पर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला

Vande Mataram: देश के राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर पर महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। अब राज्य के सभी स्कूलों में पूरे वंदे मातरम् गीत का सामूहिक गायन अनिवार्य किया जाएगा। यह आदेश 31 अक्टूबर 2025 से लागू होगा और प्रारंभिक चरण में यह कार्यक्रम सात दिनों तक — 31 अक्टूबर से 7 नवंबर 2025 — तक चलेगा। इसके बाद इसे नियमित रूप से जारी रखने को लेकर सरकार आगे निर्णय लेगी।

राज्य सरकार ने इस संबंध में शिक्षा विभाग को पत्र भेज दिया है और सभी विद्यालयों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अब तक स्कूलों में केवल वंदे मातरम् के पहले दो पद ही गाए जाते थे, लेकिन अब छात्रों को पूरा गीत गाने का अवसर मिलेगा।

बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की रचना को 150 वर्ष पूर्ण

महाराष्ट्र सरकार का यह निर्णय बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में लिया गया है। सरकारी आदेश के अनुसार, 31 अक्टूबर 2025 (कार्तिक शुद्धि नवमी) को इस गीत की रचना के पूरे 150 साल पूरे हो रहे हैं।संविधान सभा ने स्वतंत्रता के बाद ‘वंदे मातरम्’ को राष्ट्रीय गीत का दर्जा दिया था। यह गीत भारत की आजादी के आंदोलन का प्रेरणास्रोत रहा और देशभक्ति की भावना को प्रबल करने वाला प्रतीक बन गया।

विद्यालयों में प्रदर्शनी और जागरूकता कार्यक्रम

सरकार ने न केवल गीत के गायन, बल्कि इसके इतिहास को जानने के लिए भी विशेष पहल की है। सभी स्कूलों में ‘वंदे मातरम्’ के इतिहास और महत्व पर आधारित प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए गए हैं।इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों को गीत की रचना, उसके लेखक बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय और 1896 में रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा इसके प्रथम गायन की जानकारी दी जाएगी। शासन का मानना है कि इस पहल से नई पीढ़ी को भारत के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक मूल्यों की गहरी समझ मिलेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी किया था आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर इसे ऐतिहासिक अवसर बताया था। उन्होंने कहा था कि यह गीत भारत के जीवंत और भव्य स्वरूप का प्रतीक है और नागरिकों को चाहिए कि वे इसके मूल्यों को आगे बढ़ाएं। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से आग्रह किया कि वे इस गीत के 150वें वर्ष को यादगार बनाएं और युवा पीढ़ी को इसके महत्व से परिचित कराएं।

देशभर में आयोजित होंगे विशेष कार्यक्रम

महाराष्ट्र सरकार के इस फैसले के बाद उम्मीद की जा रही है कि देश के अन्य राज्य भी इस दिशा में कदम उठाएंगे। केंद्र सरकार भी इस ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रीय स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी में है, ताकि ‘वंदे मातरम्’ के गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।

Read More : Bihar Elections: बिहार चुनाव से पहले आरजेडी का बड़ा एक्शन, 10 बागी नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

Thetarget365

Recent Posts

Women’s Reservation: “कांग्रेस ने महिलाओं को दिया धोखा”, भाजपा का आज देशव्यापी प्रदर्शन, सड़कों पर उतरेगी महिला ब्रिगेड!

Women's Reservation:  महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर माने जाने वाले 'नारी शक्ति…

12 hours ago

Kawardha News: चार साल के प्यार का खौफनाक अंत, कवर्धा में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर दी जान!

Kawardha News:  छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक विचलित कर देने वाली खबर सामने आई…

13 hours ago

ECI Update: चुनाव आयोग का ‘ब्रह्मास्त्र’, 3 घंटे में हटाना होगा भ्रामक AI कंटेंट, डीपफेक पर पैनी नजर!

ECI Update:  भारत के कई राज्यों में विधानसभा चुनावों की सरगर्मी अपने चरम पर है।…

13 hours ago

Iran News: ट्रंप के ‘परमाणु प्रतिबंधों’ पर भड़के राष्ट्रपति पेजेशकियान, पूछा- ‘ईरान ने कौन सा जुर्म किया है?’

Iran News: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अपने देश के परमाणु कार्यक्रम को लेकर…

13 hours ago

This website uses cookies.