Bihar Elections: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल अपने 10 नेताओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह निर्णय आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल द्वारा राज्य मुख्यालय से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर लिया गया।
पार्टी की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि इन नेताओं ने उम्मीदवारों के विरुद्ध जाकर दल-विरोधी आचरण किया और अनुशासनहीनता दिखाई, जिसके चलते उन्हें निष्कासन का कठोर निर्णय लेना पड़ा।
निष्कासित नेताओं की सूची में वर्तमान विधायक से लेकर पूर्व विधायक और प्रदेश पदाधिकारी तक शामिल हैं। इनमें प्रमुख नाम हैं —
डेहर विधानसभा सीट के विधायक फतेह बहादुर सिंह
नालंदा के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश कुमार
बिहार शरीफ के मोहम्द सैय्यद नौसादुल नवी उर्फ पप्पू खां
कांटी के पूर्व विधायक मोहम्मद गुलाम जिलानी वारसी
गोपालगंज के पूर्व विधायक मोहम्मद रियाजुल हक राजू
पूर्णिया के प्रदेश महासचिव अमोद कुमार मंडल
सिंहेश्वर के विरेन्द्र कुमार शर्मा
मधेपुरा के प्रणव प्रकाश
भोजपुर की महिला प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव व जिला परिषद सदस्य जिप्सा आनंद
भोजपुर के राजीव रंजन उर्फ पिंकू
इन सभी को पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया गया है।
यह पहली बार नहीं है जब आरजेडी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों पर सख्त रुख अपनाया हो। इससे पहले भी पार्टी ने 27 नेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी। उस सूची में परसा विधायक छोटेलाल राय, महिला विंग की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रितु जायसवाल, विधायक मोहम्मद कामरान, और पूर्व विधायक राम प्रकाश महतो, अनिल साहनी, सरोज यादव तथा अनिल यादव शामिल थे। उन पर भी अनुशासन भंग करने और प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों का समर्थन करने के आरोप लगे थे।
बिहार चुनाव के नजदीक आने के साथ ही आरजेडी किसी भी प्रकार की बगावत या गुटबाजी को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। पार्टी नेतृत्व साफ संदेश देना चाहता है कि जो भी नेता पार्टी लाइन से हटकर काम करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आरजेडी का यह कदम आगामी चुनावों से पहले पार्टी की एकता और अनुशासन को मजबूत करने की कोशिश है। यह कार्रवाई उन नेताओं के लिए भी चेतावनी है जो संगठन के खिलाफ जाकर निजी हित में कदम उठा रहे हैं।
Read More: India Economy: भारत की अर्थव्यवस्था 7% तक बढ़ सकती है, CEA ने साझा किए ‘मजबूत हथियार’
Rahul Gandhi Legal Victory: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित इलाहाबाद हाईकोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल…
Ujjain Mahakal Excavation : मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा…
Mitchell Santner Injury : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया की सबसे प्रतिस्पर्धी और लंबी क्रिकेट…
Surguja Ration Protest : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के रजपुरीकला गांव में राशन वितरण में…
Press Freedom Index 2026: रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (RSF) द्वारा जारी की गई 2026 की वार्षिक…
Ambikapur Fire Incident : अंबिकापुर शहर के राम मंदिर रोड पर हुए भीषण अग्निकांड में…
This website uses cookies.