National Sports Day 2025 : खेलों से ही अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। इसी उद्देश्य को लेकर पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, खलीवा (अंबिकापुर) में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लिया।
इस आयोजन के दौरान क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, खो-खो और बास्केटबॉल जैसी प्रमुख खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। रोमांचक मुकाबलों के बीच अरावली हाउस ने सर्वाधिक अंक अर्जित करते हुए प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
विद्यालय के कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में भी शानदार उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया। इनमें – चंद्रशेखर प्रधान – 100 मी. व 200 मी. दौड़ में गोल्ड तथा रिले में सिल्वर, प्रेक्षा खरे – वॉलीबॉल में गोल्ड, अदिति सिंह, दिव्या लकड़ा – वॉलीबॉल में सिल्वर, आद्या गुप्ता – बैडमिंटन में सिल्वर, विभूति लकड़ा – मुक्केबाजी में सिल्वर, शीतल सुमन – ताइक्वांडो में ब्रॉन्ज अपने नाम किया है।
इन विजयी खिलाड़ियों को विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.के. सिंहा ने सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा – “इस प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना को नई ऊर्जा दी है। हमें गर्व है कि हमारे छात्र राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।”
आयोजन का सबसे मनोरंजक पल वह रहा जब विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला गया। इस मुकाबले में शिक्षकों की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में खेलकूद शिक्षक अजय पांडेय और नीलकमल के साथ-साथ समस्त विद्यालय परिवार का विशेष योगदान रहा। इस पूरे आयोजन ने न केवल छात्रों में खेल के प्रति उत्साह जगाया, बल्कि यह साबित किया कि नवोदय के खिलाड़ी हर क्षेत्र में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तत्पर हैं।
Gold Silver Price Crash: वैश्विक भू-राजनीतिक अस्थिरता और मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच…
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य…
Ladki Bahin Yojana Update: महाराष्ट्र सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी 'माझी लाड़की बहिन योजना' को लेकर…
Ramayana First Look: भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे प्रतीक्षित मानी जा रही फिल्म 'रामायण'…
Global Crash: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव के बीच दुनिया भर के वित्तीय…
Stock Market Crash: आज गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 की सुबह भारतीय शेयर बाजार के लिए…
This website uses cookies.