PAK vs BAN Inning Report: पाकिस्तानी टॉप ऑर्डर की शर्मनाक नाकामी, बांग्लादेश ने फाइनल की ओर बढ़ाया कदम

PAK vs BAN Inning Report:  एशिया कप 2025 के सुपर-4 के नॉकआउट मुकाबले में पाकिस्तान की टीम बुरी तरह लड़खड़ा गई। बांग्लादेश के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तानी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 135 रन का लक्ष्य ही दे सका, जिसे जीतने पर बांग्लादेश सीधे फाइनल में भारत से भिड़ेगा।

ads

पाकिस्तानी टॉप ऑर्डर की शर्मनाक नाकामी

पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले ओवर में ही साहिबजादा फरहान मात्र 4 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद सईम अयूब लगातार चौथी बार शून्य पर आउट हुए, जिससे पाकिस्तानी फैंस में निराशा फैल गई। अनुभवी बल्लेबाज फखर जमान भी बड़ी पारी नहीं खेल सके और 20 गेंदों में सिर्फ 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे।कप्तान सलमान अली आगा और मध्यक्रम के अन्य बल्लेबाज भी बांग्लादेशी गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके। 49 रन पर 5 विकेट गंवाने के बाद पाकिस्तान की स्थिति बेहद कमजोर हो चुकी थी।

Adst

बांग्लादेशी गेंदबाजों का कहर

बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद, मेहदी हसन और रिशद हुसैन ने मिलकर पाकिस्तानी बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया। हर ओवर में विकेट गिरते रहे और पाकिस्तान के बल्लेबाज दबाव में टूटते चले गए।हालांकि, अंतिम ओवरों में मोहम्मद हारिस (31 रन) और मोहम्मद नवाज (25 रन) ने कुछ संघर्ष जरूर किया, जिससे पाकिस्तान 135 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सका।

क्या भारत-पाकिस्तान फाइनल मुमकिन?

इस मुकाबले की सबसे बड़ी बात ये है कि जो भी टीम ये मैच जीतेगी, वह सीधे फाइनल में भारत से भिड़ेगी। अगर पाकिस्तान अपनी गेंदबाजी से बांग्लादेश को 135 रनों से पहले रोकने में कामयाब हो जाता है, तो क्रिकेट प्रेमियों को भारत-पाकिस्तान फाइनल देखने का मौका मिल सकता है।

लेकिन जिस तरह से बांग्लादेश के गेंदबाजों ने प्रदर्शन किया, अगर उनके बल्लेबाजों ने भी वैसी ही सूझबूझ दिखाई, तो भारत बनाम बांग्लादेश फाइनल होना तय है।पाकिस्तान की यह हार उनके टॉप ऑर्डर की विफलता का नतीजा रही। दूसरी ओर, बांग्लादेश ने गेंदबाजी में अनुशासन और रणनीति का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या पाकिस्तान चमत्कार कर पाएगा, या बांग्लादेश भारत के खिलाफ फाइनल में पहुंचेगा।

Read More : संभाग स्तरीय नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता : ट्राइबल टाइगर अंबिकापुर सेमीफाइनल में, सरगुजा 11 और रेलवे करंजी का मुकाबला रहा गोलरहित

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.