ताज़ा खबर

Prashant Kishor health : जनसभा में अचानक सीने में दर्द, मंच से सीधे अस्पताल पहुंचे प्रशांत किशोर

Prashant Kishor health : बिहार में राजनीतिक अभियान चला रहे जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की तबीयत शुक्रवार को भोजपुर के आरा में एक जनसभा के दौरान अचानक बिगड़ गई। जब वे मंच पर बैठे थे, तभी उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। स्थिति ऐसी हो गई कि वे भाषण भी नहीं दे सके और तुरंत कार्यक्रम बीच में छोड़कर अस्पताल ले जाया गया।

जनसंपर्क अभियान के दौरान लगी चोट, पसलियों में खिंचाव की आशंका

प्रशांत किशोर इन दिनों बिहार के अलग-अलग जिलों में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। भोजपुर में आयोजित सभा से पहले उन्होंने रोड शो के दौरान लोगों से मुलाकात की, इस दौरान वे बार-बार गाड़ी से झुककर जनता का अभिवादन करते रहे। इसी क्रम में उनकी पसलियों में चोट लग गई। जब वे मंच पर पहुंचे, तब तक दर्द इतना बढ़ गया कि बैठना भी मुश्किल हो गया।

पार्टी नेताओं ने दी तबीयत की जानकारी, डॉक्टरों ने बताया सामान्य स्थिति

जन सुराज पार्टी के नेताओं ने बताया कि जैसे ही प्रशांत किशोर ने असहजता महसूस की, उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की शुरुआती जांच में पसलियों में मांसपेशियों के खिंचाव या हल्की चोट की बात सामने आई है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। समर्थकों के बीच उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता है, लेकिन फिलहाल स्थिति चिंताजनक नहीं है।

चुनावी रणनीति का एलान कर बोले- गठबंधन नहीं, अकेले लड़ेंगे चुनाव

सभा में जाने से ठीक पहले प्रशांत किशोर ने यह एलान किया था कि उनकी पार्टी जन सुराज बिहार की सभी सीटों पर बिना किसी गठबंधन के चुनाव लड़ेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी किसी राजनीतिक दल के साथ समझौता नहीं करेगी। उनका कहना था कि बिहार को नई दिशा देने के लिए यह यात्रा शुरू की गई है।

जन सुराज यात्रा बनी जनता से संवाद का नया माध्यम

प्रशांत किशोर की यह पदयात्रा केवल चुनावी प्रचार नहीं, बल्कि जनता से सीधे संवाद का एक माध्यम है। 2022 से वे लगातार बिहार के गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनते और समाधान सुझाते आ रहे हैं। उनकी अनोखी राजनीतिक शैली ने उन्हें जनता से जोड़ रखा है। डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने कुछ दिनों के लिए आराम लेने का फैसला किया है। हालांकि, पार्टी नेताओं का कहना है कि वे जल्द ही फिर सक्रिय होंगे। समर्थक उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे है.

Read More  : Medical education : राज्य में प्रवेश वर्ष 2025 के लिए काउंसलिंग में नए नियमों की घोषणा, पूर्व निर्धारित 2 वर्षों के स्थान पर अब न्यूनतम 1 वर्ष की होगी बॉन्ड सेवा अवधि

Thetarget365

Recent Posts

Akshaya Tritiya 2026 : “किस्मत बदलने वाला महासंयोग”, अक्षय तृतीया पर करें ये उपाय, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी!

भारतीय काल गणना और हिंदू धर्मग्रंथों में अक्षय तृतीया को स्वयंसिद्ध मुहूर्त माना गया है।…

2 hours ago

World War Alert: “ईरान के बाद अब क्यूबा”, ट्रंप की नई चेतावनी ने हिलाया लैटिन अमेरिका, क्या होगा अगला कदम?

World War Alert: "वैश्विक राजनीति में अपनी आक्रामक शैली के लिए पहचाने जाने वाले अमेरिकी…

2 hours ago

Tech Report: “वीवो का कब्जा, नथिंग की रफ्तार”, भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा उलटफेर, देखें टॉप ब्रांड्स की लिस्ट!

Tech Report:  भारतीय स्मार्टफोन बाजार, जो पिछले कई वर्षों से लगातार विकास की राह पर…

2 hours ago

This website uses cookies.