Oplus_16777216
अंबिकापुर @thetarget365 छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मेडिकल कॉलेजों और उनसे जुड़े अस्पतालों में मीडिया के प्रवेश और रिपोर्टिंग पर रोक लगाने वाले आदेश के खिलाफ प्रदेशभर में पत्रकारों का विरोध तेज़ हो गया है। इसी क्रम में गुरुवार को अंबिकापुर में पत्रकारों ने राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन कर सरकार के आदेश की प्रतियां जलाईं और डीन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पुलिस व्यवस्था चाक चौबंद की गई थी।
इस विरोध प्रदर्शन का आयोजन सरगुजा प्रेस क्लब के नेतृत्व में किया गया, प्रदर्शनकारी पत्रकारों ने इस आदेश को “लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला” और “पत्रकारिता पर पहरा” बताते हुए इसे तुरंत रद्द करने की मांग की।
दरअसल, छत्तीसगढ़ के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने हाल ही में एक विवादास्पद आदेश जारी किया था, जिसमें प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों और संबंधित अस्पतालों में मीडिया कर्मियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया था। आदेश के अनुसार, किसी भी समाचार को कवर करने से पहले पत्रकारों को अस्पताल प्रबंधन से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य बताया गया था।
इस आदेश के खिलाफ प्रदेशभर में विरोध शुरू हो गया, जिस पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने 18 जून को बयान जारी कर आदेश को रद्द करने की बात कही थी। हालांकि अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक लिखित आदेश जारी नहीं किया गया है, जिससे पत्रकारों में असंतोष बना हुआ है।
Team India Tour of Ireland: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ…
Netanyahu Masterplan: मध्य पूर्व में जारी भीषण संघर्ष के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू…
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित…
CG Paper Leak Law: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन युवाओं के भविष्य…
Puducherry Election 2026: केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से जारी…
Mitchell Starc IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आगाज से ठीक पहले क्रिकेट…
This website uses cookies.