जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा बना दीक्षारंभ का केंद्रबिंदु, कॉलेज प्रबंधन पर उठे सवाल

Ambikapur News : शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 31 जुलाई को आयोजित दीक्षारंभ कार्यक्रम इन दिनों शिक्षा जगत से ज्यादा राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत नवप्रवेशित छात्राओं के लिए आयोजित इस गरिमामय आयोजन में न तो किसी जनप्रतिनिधि को आमंत्रित किया गया और न ही जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष या किसी सदस्य की उपस्थिति दर्ज कराई गई। यह उपेक्षा अब सवालों के घेरे में है।

ads

ads

महाविद्यालयीन सभागार (रूसा भवन) में गुरुवार को सुबह 11:30 बजे से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसका उद्देश्य छात्राओं को उच्च शिक्षा के परिवेश, महाविद्यालयीन पाठ्यक्रम, मूल्य आधारित शिक्षा एवं उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में मार्गदर्शन देना था। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की अवधारणाओं से अवगत कराया गया।

आयोजन की बागडोर महाविद्यालय के राष्ट्रीय शिक्षा नीति प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी विशाल गुप्ता ने संभाली, जबकि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. एजेन टोप्पो की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। लेकिन पूरे आयोजन में जिस बात की सबसे अधिक चर्चा रही, वह थी—किसी भी स्थानीय विधायक, पार्षद, या अन्य निर्वाचित जनप्रतिनिधि सहित जनभागीदारी सदस्यों की अनुपस्थिति।

स्थानीय राजनीतिक एवं सामाजिक हलकों में इसे जनप्रतिनिधियों की “अनदेखी” के रूप में देखा जा रहा है। कई लोगों का कहना है कि जब राज्य सरकार द्वारा महाविद्यालयों में जनभागीदारी समितियों का गठन किया गया है, तब इस तरह के आयोजनों में उनकी अनुपस्थिति संस्थान की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है।

पूर्व में आयोजित ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिलती रही है, जिससे छात्रों को प्रेरणा मिलती है और महाविद्यालय की गतिविधियों को जनसहयोग भी प्राप्त होता है। मगर इस बार न तो आमंत्रण भेजे गए और न ही कोई उपस्थिति रही—यह बात कई शिक्षाविदों और अभिभावकों को भी खटक रही है।

कार्यक्रम की गरिमा पर कोई संदेह नहीं, लेकिन इस आयोजन में लोकतांत्रिक सहभागिता की कमी ने इसकी उपलब्धियों पर परोक्ष रूप से प्रश्नचिह्न लगा दिया है। जनभागीदारी की उपेक्षा महज एक चूक थी या कोई जानबूझकर की गई अनदेखी—यह अब जांच और जवाबदेही का विषय बन गया है।

अंबिकापुर की मेयर और जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष मंजूषा भगत ने इस मामले में घोर आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की प्राचार्य की मनमानी है। हमलोगों को किसी प्रकार की सूचना भी इस आयोजन की नहीं दी गई है। वर्तमान में शहर की प्रथम नागरिक भी हूं यह उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मेयर ने इस सम्बंध में प्राचार्य के खिलाफ लिखित में शिकायत करने की बात भी कही है। उन्होंने मामले से सरगुजा कलेक्टर को भी अवगत कराया है।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.