Rahul Gandhi Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार अब अपने चरम पर है और आज कांग्रेस नेता तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मैदान में उतरने जा रहे हैं। राहुल गांधी आज मुजफ्फरपुर और दरभंगा में महागठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उनके साथ राजद नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मंच साझा करेंगे।
राहुल गांधी की पहली जनसभा मुजफ्फरपुर के सकरा विधानसभा क्षेत्र में होगी, जहां वे महागठबंधन के उम्मीदवार उमेश राम के समर्थन में वोट की अपील करेंगे। इसके बाद राहुल दरभंगा जाएंगे, जहां वे राजद, कांग्रेस और वीआईपी के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे। इस दौरान मंच पर तेजस्वी यादव के साथ वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी और महागठबंधन के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, राहुल गांधी की इन सभाओं से महागठबंधन के प्रचार अभियान को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है। बिहार के मिथिलांचल और उत्तरी इलाकों में कांग्रेस और राजद की संयुक्त रैलियों को चुनावी समीकरणों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
चुनाव प्रचार के बीच मंगलवार को महागठबंधन ने अपना घोषणापत्र (Manifesto) जारी किया, जिसमें महिलाओं, युवाओं और किसानों के लिए कई बड़े वादे किए गए हैं।घोषणापत्र के अनुसार, अगर महागठबंधन सत्ता में आता है, तो राज्य में ‘माई-बहिन मान योजना’ लागू की जाएगी। इस योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह ₹2,500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यानी पांच वर्षों में उन्हें कुल ₹30,000 प्रतिवर्ष का लाभ मिलेगा।इसके साथ ही ‘बेटी हमारा अभिमान’ और ‘माताओं के लिए सम्मान’ जैसी योजनाओं की भी घोषणा की गई है, जिनका उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
घोषणापत्र में कहा गया है कि जीविका दीदियों को सरकारी कर्मचारियों के समान दर्जा दिया जाएगा और उन्हें ₹30,000 प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा, स्वयं सहायता समूहों से लिए गए ऋण पर ब्याज माफ करने और आगामी दो वर्षों तक ब्याज-मुक्त ऋण देने की भी घोषणा की गई है।
महागठबंधन ने किसानों को लेकर भी कई वादे किए हैं। घोषणापत्र में कहा गया है कि किसानों को फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी दी जाएगी और राज्य में कृषि ऋण प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा।
आज की रैलियां राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की साझा उपस्थिति के कारण खास मानी जा रही हैं। महागठबंधन इन जनसभाओं के जरिए भाजपा-जदयू गठबंधन पर सीधा हमला बोलेगा और जनता को अपने “जन कल्याणकारी एजेंडे” से जोड़ने की कोशिश करेगा।चुनाव से पहले यह राहुल गांधी की बिहार में पहली बड़ी एंट्री मानी जा रही है, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी जोश देखा जा रहा है।
Read More : बाबा कार्तिक उरांव जन्म शताब्दी पर अंबिकापुर में आज भव्य समारोह
Tehran Explosion: ईरान की राजधानी तेहरान शुक्रवार को एक शक्तिशाली विस्फोट से दहल उठी। यह…
Ambikapur Railway Station : अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में शुक्रवार को सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने…
Share Market Crash: पश्चिम एशिया (मिडल-ईस्ट) में गहराते युद्ध के बादलों ने भारतीय शेयर बाजार…
LPG Crisis: देश में एलपीजी (LPG) की उपलब्धता और बढ़ती मांग को लेकर पेट्रोलियम और…
Indian Economy: पश्चिम एशिया में जारी सैन्य संघर्ष और बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का सीधा असर…
PM Modi Assam Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को असम के गुवाहाटी से एक…
This website uses cookies.