Thetarget365

बारिश बनी जानलेवा: सरगुजा के सीतापुर में दो महिला और दो मासूम बहे मैनी नदी में, अब तक सुराग नहीं

लगातार बारिश से उफान पर नदी-नाले, मौसम विभाग ने दी और अधिक बारिश की चेतावनी

अंबिकापुर @thetarget365 छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में बीते दो दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश अब जानलेवा साबित हो रही है। गुरुवार की शाम सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ढोढ़ागांव की दो महिला और दो बच्चों की जान उस समय खतरे में पड़ गई जब वे मैनी नदी को पार करने के प्रयास में बह गए। नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से चारों पानी के तेज बहाव में फंस गए और देखते ही देखते लापता हो गए। प्रशासन और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उनकी खोजबीन की जा रही है, लेकिन शुक्रवार सुबह तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है।

जलप्रलय में समा गए चार जीवन

घटना में महिला सोमारी पति कसटू 45 वर्ष, अंकिता पिता अजित 8 वर्ष, बिनावती पति सुरेश 30 वर्ष एवं अरसय पिता सुरेश 3 वर्ष शामिल हैं। सभी निवासी ढोढ़ागांव, थाना सीतापुर हैं। गुरुवार शाम ये चारों मैनी नदी को पार कर रहे थे। भारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया था, जिससे ये लोग नदी पार नहीं कर सके और बह गए। बताया जा रहा है कि दोनों महिला अपने बच्चों को लेकर दोपहर में पुट्टू-खुखड़ी बीनने जंगल गई थी और वापसी में घटना हो गई।

रातभर बेचैनी, सुबह से रेस्क्यू

चारों के देर रात तक घर न लौटने पर परिजन चिंतित हो उठे। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने चारों को शाम को खेत की ओर से नदी की दिशा में जाते हुए देखा था। अनुमान लगते ही परिजनों और ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की। जानकारी मिलते ही केरजू चौकी प्रभारी राजेश्वर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रात में ही सर्च ऑपरेशन प्रारंभ कर दिया गया, जो अब तक जारी है।

Read More:

https://thetarget365.com/fake-will-case-dr-vaibhav-jaiswal-denied-anticipatory-bail/

भारी बारिश से नदी-नालों का उफान, प्रशासन अलर्ट मोड पर

सरगुजा संभाग में लगातार बारिश से मैनी, रिहंद, कांदर, मांड, और अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। कई ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी संभाग में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है, जिससे हालात और गंभीर हो सकते हैं।

स्थानीय प्रशासन और SDRF की अपील

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदियों, नालों या उफनती जलधाराओं को पार करने का प्रयास न करें और बच्चों को भी घरों में सुरक्षित रखें। बारिश के मद्देनजर जिला प्रशासन और SDRF की टीमें सतर्क हैं और ग्रामीण इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।

thetarget365

Recent Posts

India 6G Budget: 5G से 100 गुना तेज होगा 6G, भारत ने बिछाया स्वदेशी तकनीक का जाल

India 6G Budget: भारत ने संचार के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व करने के संकल्प के…

2 minutes ago

Agra Crime : खाकी की आड़ में हैवानियत, सुसाइड नोट में छिपे हैं पुलिसकर्मी के काले राज

Agra Crime : उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक हृदयविदारक और हैरान कर देने…

25 minutes ago

Al-Aqsa Mosque Closure: मालदीव की हुंकार से हिला इजरायल, अल-अक्सा की बंदी पर दुनिया ने दी आखिरी चेतावनी।

Al-Aqsa Mosque Closure: रमजान के मुकद्दस महीने के दौरान यरूशलेम स्थित इस्लाम के तीसरे सबसे…

28 minutes ago

Period Leave: पीरियड लीव की मांग पर सुप्रीम कोर्ट का झटका, बताया क्यों डूबेगा महिलाओं का करियर?

Period Leave: देश की सर्वोच्च अदालत ने महिला कर्मचारियों के लिए मासिक धर्म (Menstrual Leave)…

37 minutes ago

Pak-Afghan War: पाक-अफगान सीमा पर ‘खुली जंग’, काबुल और कंधार पर भारी हवाई हमले, मची भीषण तबाही

Pak-Afghan War: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमाई तनाव अब एक गंभीर सैन्य संघर्ष का…

41 minutes ago

Illegal Opium Farming: खजुरी के तुर्रीपानी में अफीम की खेती का पर्दाफाश, 18 क्विंटल फसल जब्त, दो गिरफ्तार

Illegal Opium Farming: क्या खजुरी का तुर्रीपानी गांव बन रहा था नशे का नया गढ़?…

58 minutes ago

This website uses cookies.