Daily Horoscope : आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और मंगलवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज शाम 6 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजकर 34 मिनट तक विष्कुंभ योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 11 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र ही रहेगा, उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र लग जायेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 28 जुलाई 2026 का दिन? जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। साथ ही जानेंगे किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं और आपका आज का लकी नंबर और लकी रंग क्या रहेगा।

मेष राशि-
आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज किसी बड़े मामले पर समझौता करने और सहयोग करने के लिए आप तैयार रहें। कई दिनों से रुके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। शत्रु पक्ष से सावधान रहें आज कार्यक्षेत्र में कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं में जरूरी बदलाव करने की जरूरत पड़ेगी सफलता के योग है। निवेश करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लें। अध्यापकों के लिए दिन अच्छा रहेगा आज आपके प्रमोट होने की शुभ सूचना मिल सकती है। छात्रों को उनके फेवरिट कॉलेज में एडमिशन मिल जाएगा उनके लिए दिन लकी साबित होगा। गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा और आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 6
वृष राशि-
आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज घर के किसी जरूरी काम में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे कार्य जल्द पूरा करने में सफलता मिलेगी। ऑफिस के कामों में दूसरों की राय लेनें से बचें, बेहतर यही होगा की किसी भरोसेमंद पारिवारिक व्यक्ति से काम में मदद लें तो काम आसानी से पूरे होंगे। उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी। आपकी मेहनत आज आपके जीवन में सफलता के रंग भर देंगी। आज पारिवार के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ के मामलें में मौसम के दुष्प्रभाव से बचने के लिए आपकी तैयारी दुरुस्त रहेगी।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 5
मिथुन राशि-
आज आपका दिन उत्साहवर्धक रहेगा। खिलाड़ियों के लिए दिन अच्छा रहेगा उन्हे अपने आईडीयल कोच का आज मार्गदर्शन मिलेगा। आज आपको महत्वपूर्ण समाचार मिल सकता है। आज कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत हासिल हो सकती है। सामाजिक परिवेश मे आपका और बढ़ेगा लोग आपसे प्रेरित होंगे। आज के दिन आपको अलग-अलग स्त्रोतों से लाभ मिलने की उम्मीद है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात के योग बन रहे हैं। आज आप नया काम शुरू कर सकते है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी पहले किया वादा आज पूरा करेंगे, इससे आपको प्रसन्नता होगी। मानसिक शांति के लिए किसी एकांत या आध्यात्मिक स्थल पर कुछ समय जरूर बिताएं।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 1
कर्क राशि-
आज आपका दिन सार्थक रहेगा। आज कारोबार में सफलता और नौकरी में तरक्की के नए अवसर मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपकी गुम हुई कीमती वस्तु आज अचानक मिल जाएगी। कारोबार में धन प्राप्ति की दिशा में किए गए प्रयास आज सफल होंगे। आज जीवनसाथी से गिफ्ट मिल सकता है, जिससे आप दोनों के रिश्ते में अपनापन बढ़ेगा। आज किसी विशेष योजना को लागू करने के लिए सक्रियता और सतर्कता रखने से सफलता अवश्य मिलेगी। आज दोस्त आपसे मदद के लिए कह सकता है। सामने आयी समस्याओं को सुलझाने में आप सफल होंगे। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज खुशखबरी मिलने की संभावना है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 2
सिंह राशि-
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रही रहेगी। आज अपने कामों में कामयाबी का परचम लहरायेंगे। आज खुद को मेंटली और फिजिकली फिट महसूस करेंगे। अगर आप नये वाहन को खरीदने की सोच रहें है तो खरीद लें। व्यापार में आज आपको लाभ मिलने के आसार नजर आ रहें हैं। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों की आज पदोन्नति के असार है। आपके द्वारा समाज कल्याण के लिए दिए गए निःस्वार्थ श्रमदान से आपका मान सम्मान बढ़ेगा। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन उत्तम नज़र आ रहा है। आज आप परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 6
कन्या राशि-
आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपका रुझान रचनात्मक कार्यों की तरफ ज्यादा रहेगा। नयी प्रॉपर्टी खरीदने के लिए आज का दिन शुभ है। घर की साज-सजावट के लिए घरेलू उपकरणों से जुड़ी खरीददारी करने के लिए जीवनसाथी के साथ मार्केट जायेंगे। आज परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा और आपके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। आज सोच-समझकर किसी अनजान की मदद करें। राजनीतिक लोगों से जान-पहचान बनेगी। आर्थिक तौर पर यह समय आपके लिए फूंक-फूंक कर कदम रखने वाला होगा। आपके खर्चे में बढ़ोतरी होने की संभावना है।आज किसी व्यक्ति विशेष से आपको मदद मिल सकती है।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 8
तुला राशि-
आज आपका दिन नयी उमंगों से भरा रहने वाला है। आज किसी काम को पूरा करने का प्रयास सफल रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा। आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। ऑफिस के किसी काम की वजह से आज आपको दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है और घर से दूर रहकर जॉब कर रहे लोगों को आज अपने परिवार वालों से मिलने का मौका मिलेगा। रियल एस्टेट के बिजनेस से जुड़े लोगों को आज बड़ी डील मिलने की संभावना है। लवमेट कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। रात को बाहर दोस्त के साथ डिनर करने जाएंगे। स्वास्थ के प्रति सावधान रहें ट्रैफिक नियमों का पालन अवश्य करें।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 3
वृश्चिक राशि-
आज का दिन लकी साबित होगा। आज के दिन की शुरुआत अच्छे विचारों से होगी। जो लोग मिट्टी के व्यवसाय से जुड़े है उनके लिए आज का दिन काफी लाभदायक रहेगा। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आपको सफलता के नए रास्ते मिलेंगे। खासकर युवा सोशल मीडिया पर व्यर्थ में समय न गवाएं अपने करियर के प्रति ईमानदारी बरतें। आज का दिन बकाया पेमेंट कलेक्ट करने और मार्केटिंग के लिए बहुत अच्छा है विरोधी पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेगा। आज आपका ज्यादातर समय माता-पिता के साथ बीतेगा। अलग-अलग स्त्रोतों से धनलाभ के अवसर मिलेंगे। आज प्रदूषण और ज्यादा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में जाना अवॉइड करें स्वास्थ्य लाभ होगा।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 7
धनु राशि-
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। शांत और एकाग्र मन से कार्य को पूरा करने की कोशिश करें, तो कार्य जरूर पूरे होंगे। प्रतियोगी छात्र समय का सदुपयोग करके आने वाली परीक्षाओं में मनचाही सफलता हासिल कर सकते हैं। आज आपके आत्मविश्वास का स्तर अच्छा रहने के कारण आपके कार्य अच्छी गति से आगे बढ़ेंगे। आज बिजनेस में नए परिवर्तन के आसार दिख रहें हैं। ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी पहले से अच्छी होगी। आज भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा। घर के किसी काम को पूरा करने के लिए भाई के साथ विचार-विमर्श करेंगे। इलेक्ट्रॉनिक का सामान खरीदने के लिए आज का दिन शुभ हैं। आज अपनी कीमती वस्तुओं को संभालकर कर रखें। आज लवमेट से उपहार मिलेगा, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 3
मकर राशि-
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज व्यापार को बढ़ाने के लिए नए अवसर मिलेंगे।आज शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को जनता के लिए आज कुछ बेहतर करने का अवसर मिलेगा। पहले किये गए निवेश का आज लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के सहयोग से आप नया काम स्टार्ट करेंगे और साथ ही किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनायेंगे। आज मेहनत के मुताबिक सफलता हासिल होगी। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। करियर को बेहतर बनाने के लिए किसी दोस्त से विचार विमर्श करेंगे।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 5
कुंभ राशि-
आज का दिन आपके जीवन में नयी खुशियां लेकर आएगा। आपका रुझान अध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें। आज आपको किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा, जहां नए संपर्क बनेंगे जिसका आने वाले समय में आपको लाभ होगा। माता-पिता के साथ किसी करीबी रिश्तेदार के यहां जाएंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की वजह से मनोरंजन के लिए बनाया हुआ प्लान आज टल सकता है। व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए आज कुछ जरूरी परिवर्तन करना पड़ेगा। इस राशि के स्टूडेंट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा अगर आज आप जॉब इंटरव्यू देने जा रहे है तो सफलता अवश्य मिलेगी।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 1
मीन राशि-
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। अगर आप नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो इसमें आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होने वाली है। आज करियर को लेकर लाभ मिलने वाला है। कारोबार की शुरुआत कर रहे युवाओं को सीनियर के मार्गदर्शन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आज जरूरी कार्यों को पूरा करने में किसी मित्र से सहयोग मिलेगा। ग्रॉसरी और बरतन का कारोबार कर रहे लोगों को आज दोगुना मुनाफा होगा। आज परिवार में एक दूसरे के साथ आपसी तालमेल बेहतर होंगा।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 7
Read More : CG IFS Transfer : वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 7 IFS अधिकारियों की नई पदस्थापना











