PhonePe Digital Power: डिजिटल पेमेंट से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फिनटेक दिग्गज PhonePe को ऑनलाइन पेमेंट एग्रीगेटर (Online Payment Aggregator) के तौर पर मंजूरी दे दी है। दिवाली से पहले मिले इस “उपहार” से PhonePe की पकड़ डिजिटल पेमेंट बाजार में और मजबूत होने वाली है।
अब तक PhonePe सिर्फ एक डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म के रूप में काम कर रहा था, लेकिन इस नए लाइसेंस के बाद कंपनी सीधे तौर पर दुकानदारों और कारोबारियों से पेमेंट कलेक्ट कर सकेगी और उन्हें सहजता से सेटलमेंट की सुविधा भी दे सकेगी। इससे खासकर छोटे और मध्यम व्यवसायों (SMEs) को काफी लाभ होगा।
ऑनलाइन पेमेंट एग्रीगेटर वह सर्विस होती है जो व्यापारियों को उनके ग्राहकों से डिजिटल माध्यम से भुगतान स्वीकार करने की सुविधा देती है। इसके तहत मर्चेंट का KYC, पेमेंट गेटवे इंटीग्रेशन और मल्टिपल पेमेंट ऑप्शन्स की सुविधा मिलती है।
मर्चेंट ऑनबोर्डिंग: व्यापारी को प्लेटफॉर्म पर जोड़ा जाता है, जिसमें उसका KYC और अन्य विवरणों का सत्यापन किया जाता है।
पेमेंट गेटवे इंटीग्रेशन: व्यापारी की वेबसाइट या ऐप में डिजिटल कैश काउंटर यानी पेमेंट गेटवे जोड़ा जाता है।
मल्टीपल पेमेंट ऑप्शन्स: ग्राहक को UPI, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, वॉलेट, नेट बैंकिंग जैसी कई पेमेंट सुविधाएं मिलती हैं।
तेज़ प्रोसेसिंग और कंफर्मेशन: पेमेंट सफल होते ही ग्राहक को कन्फर्मेशन मिलता है। विफल होने पर कारण भी बताया जाता है।
PhonePe के मर्चेंट बिजनेस के चीफ बिजनेस ऑफिसर (CBO) युवराज सिंह शेखावत ने कहा कि “इस अनुमति से अब हम उन व्यवसायों को बेहतर सर्विस दे पाएंगे, जिन्हें पहले अच्छी सेवाएं नहीं मिल पाती थीं।”
इस फैसले से PhonePe को अपना पेमेंट गेटवे और मर्चेंट नेटवर्क और मज़बूत करने का मौका मिलेगा। कंपनी अब छोटे दुकानदारों को तुरंत ऑनबोर्ड कर पाएगी, डेवलपर्स को आसान इंटीग्रेशन मिलेगा और ग्राहकों को मिलेगा स्मूथ चेकआउट एक्सपीरियंस।
शुरुआत: साल 2016 में
रजिस्टर्ड यूज़र्स: 65 करोड़ से अधिक
मर्चेंट नेटवर्क: 4.5 करोड़ व्यापारी
डेली ट्रांजैक्शन्स: 36 करोड़ से ज्यादा
PhonePe का पोर्टफोलियो अब सिर्फ पेमेंट्स तक सीमित नहीं है। यह लोन, इंश्योरेंस डिस्ट्रीब्यूशन, वेल्थ मैनेजमेंट, हाइपरलोकल ई-कॉमर्स (PinCode) और इंडस ऐपस्टोर जैसे क्षेत्रों में भी सक्रिय है।
RBI की मंजूरी के बाद PhonePe अब एक कंप्रिहेंसिव पेमेंट सॉल्यूशन प्रोवाइडर बन चुका है। इससे न सिर्फ कंपनी का विस्तार होगा, बल्कि देश के लाखों छोटे कारोबारियों को डिजिटल पेमेंट्स की दिशा में एक नई गति मिलेगी। डिजिटल इंडिया को इससे और बल मिलने की उम्मीद है।
Read More: US Palestine Action: फिलिस्तीन पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, राष्ट्रपति और अधिकारियों के वीजा रद्द
Messi vs Yamal 2026: मिडिल ईस्ट में बढ़ते भीषण तनाव और युद्ध की परिस्थितियों ने…
Kharg Island US attack: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष ने अब एक विनाशकारी मोड़ ले…
By-Election 2026: भारत निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मुख्य…
Harish Rana euthanasia: भारत के कानूनी और मानवीय इतिहास में एक अत्यंत भावुक क्षण दर्ज…
Ambikapur News : महिला उत्पीड़न और साइबर ब्लैकमेलिंग के एक गंभीर मामले में सरगुजा पुलिस…
Bijapur Pota Cabin News: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से एक हृदयविदारक और शर्मनाक…
This website uses cookies.