उदयपुर @thetarget365 सूरजपुर जिला के प्रेमनगर विकासखंड अंतर्गत पार्वतीपुर में पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दुःखद घटना की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया है।
जानकारी अनुसार शनिवार की सुबह 10 बजे के करीब पार्वतीपुर के नंदकुमार साहू के दो पुत्र राजीव 11 वर्ष और विशाल 7 वर्ष स्नान करने के लिए घर के सामने खेत में स्थित कुंए में गए थे। नंदकुमार साहू के दोनों पुत्र जब आधा घंटे तक वापस नहीं लौटे, तो उनकी बड़ी बेटी शीतल देखने गई।
शीतल ने देखा कि कुंए के बाहर दोनों बच्चों के चप्पल और कपड़े पड़े हुए थे। उसने अपने पिता को बुलाया, जो दौड़ते हुए आए और कुंए में बच्चों को न पाकर दो लोगों को सीढ़ी लगाकर कुंए में उतारा। गांव के लोगों ने बच्चों के शव को पानी के भीतर देखा और बाहर निकाला। लेकिन तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी।
शवों को सीएचसी उदयपुर ले जाया गया और पुलिस को सूचना दी गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
Virender Sehwag : IPL 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) को रॉयल…
US Navy Iran Ship Tension : अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता सैन्य तनाव अब…
Russia Ukraine War : रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध अब अपने सबसे विनाशकारी…
King Charles US Visit : ब्रिटिश सम्राट किंग चार्ल्स की अमेरिका यात्रा ने पूरी दुनिया…
Iran Missile Warning : ईरान और अमेरिका के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता की…
Dattatreya Hosabale : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने अपनी अमेरिका यात्रा…
This website uses cookies.