Thetarget365

डबरी में घुसी स्कॉर्पियो वाहन, 06 की मौत, चालक गंभीर

राजपुर – कुसमी मार्ग पर ग्राम लडुआ में हुआ हादसा

बलरामपुर @thetarget365 बलरामपुर जिले के राजपुर-कुसमी मार्ग में ग्राम लडुआ के समीप एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन पानी से भरे डबरी में जा घुसी। दुर्घटना में वाहन सवार 6 लोगों की मौत गई है, वहीं एक घायल है। मृतकों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्ची शामिल हैं। सभी मृतक कुसमी थाने के ग्राम लरिमा के रहने वाले हैं। स्कार्पियो में सवार होकर सभी सूरजपुर जा रहे थे।

जानकारी अनुसार शनिवार की रात लगभग आठ बजे स्कॉर्पियो क्रमांक CG 15 DP 6255 में एक बालिका, एक महिला व चार पुरुषों को लेकर चालक मुकेश दास कुसमी के लरिमा गांव से राजपुर की ओर आ रहा था। राजपुर पहुंचने से पहले ग्राम लडुआ के समीप तेज गति की स्कॉर्पियो से चालक का नियंत्रण हट गया। स्कॉर्पियो सड़क किनारे डबरी में गिर गई।

आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे लोगों ने चालक को खिड़की के सहारे किसी तरह बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया। इधर धीरे-धीरे स्कार्पियो का पीछे का हिस्सा गहरे पानी में समा गया। स्कार्पियो में पानी भर गया था। और उसके सारे गेट बंद हो गए थे। उसमें सवार लोगों का दम घुटने लगा था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर एक्सीवेटर की मदद से स्कॉर्पियो को बाहर निकाला। इस व्यवस्था में आधे घंटे से अधिक का समय लग गया। सभी को स्कार्पियो से बाहर निकाल कर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर लाया गया। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों में 08 वर्ष की बालिका कृति, महिला चंद्रावती के अलावा मंगल, उदय, भूपेंद्र और संजय शामिल हैं। चालक मुकेश दास को भी गंभीर चोट आई है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रिफर किया गया है।

जिस डबरी में हादसा हुआ, वह सड़क किनारे खेत में है। सुरक्षा के लिए कोई प्रबंध भी नहीं है। तेज गति को हादसे का कारण बताया जा रहा है। घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं होने के कारण हादसे को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है। स्कार्पियो का पीछे का हिस्सा डबरी में डूबा था। उसकी गहराई अधिक थी लेकिन पानी लगभग 10 फीट भरा हुआ था।

thetarget365

Recent Posts

USD vs INR : डॉलर के मुकाबले ‘पाताल’ में पहुँचा रुपया! 2 दिन में 57 पैसे की भारी गिरावट, जानें कारण!

USD vs INR :  विदेशी मुद्रा बाजार (Forex Market) से भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए चिंताजनक…

11 minutes ago

PM Modi Privilege Motion: पीएम मोदी के खिलाफ कांग्रेस का ‘विशेषाधिकार’ दांव! सांसदों के वोट पर बयान पड़ा भारी!

PM Modi Privilege Motion:  भारतीय राजनीति में महिला आरक्षण और संसदीय मर्यादाओं को लेकर टकराव…

43 minutes ago

Mallikarjun Kharge Controversial : “पीएम मोदी आतंकवादी हैं!” खरगे के बयान से तमिलनाडु चुनाव में मची खलबली, BJP ने मांगा इस्तीफा!

Mallikarjun Kharge Controversial :  तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक…

2 hours ago

Dantan Election Violence : दांतन में ‘खून-खराबा’! भाजपा प्रत्याशी पर हमला, TMC के साथ झड़प में कई लहूलुहान!

Dantan Election Violence :  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए…

2 hours ago

Iran-US Crisis: “बातचीत नहीं, अब युद्ध के मैदान में मिलेंगे!” ईरानी सेना ने अमेरिका को ललकारा!

Iran-US Crisis:  ईरान और अमेरिका के बीच चल रही शांति वार्ता का दूसरा दौर पाकिस्तान…

2 hours ago

Peter Magyar Netanyahu : “हंगरी आए तो होगी जेल!” भावी पीएम पीटर मैग्यार ने नेतन्याहू को दी खुली चुनौती!

Peter Magyar Netanyahu :  हंगरी के आम चुनावों के नतीजों ने न केवल यूरोप बल्कि…

3 hours ago

This website uses cookies.