Redmi Turbo 5 5G Launch : शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी ने आखिरकार भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी बहुप्रतीक्षित ‘टर्बो’ सीरीज का पहला फोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह नया हैंडसेट बेहद शक्तिशाली फीचर्स और टर्बो परफॉर्मेंस से लैस है। रेडमी ने इस डिवाइस को मिड-बजट सेगमेंट के ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया है। खास बात यह है कि कंपनी ने इस फोन को अपनी लोकप्रिय ‘Redmi Note’ सीरीज से भी ऊपर जगह दी है, जिससे साफ है कि यह इस साल का सबसे प्रीमियम और दमदार रेडमी फोन होने वाला है।

Redmi Turbo 5G की कीमत और आकर्षक लॉन्च ऑफर्स
अगर आप इस फोन को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो बता दें कि कंपनी ने इसे भारत में दो बेहतरीन स्टोरेज ऑप्शंस के साथ उतारा है। इसके बेस वेरिएंट में 8GB RAM के साथ 256GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसकी शुरुआती कीमत 37,999 रुपये तय की गई है। वहीं, जो यूजर्स ज्यादा मल्टीटास्किंग पसंद करते हैं, उनके लिए 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट पेश किया गया है, जिसकी कीमत 40,999 रुपये है।

इस स्मार्टफोन की पहली आधिकारिक सेल 19 जून से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन (Amazon) और रेडमी के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी। लॉन्चिंग ऑफर के तहत कंपनी ग्राहकों को इस फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का भारी इंस्टैंट डिस्काउंट भी दे रही है। बाजार में आते ही इस फोन का सीधा मुकाबला पहले से मौजूद Vivo V70 और Oppo Reno 15 जैसे दिग्गज स्मार्टफोन्स से होने जा रहा है।
डिस्प्ले और मजबूती: पानी और धूल से पूरी सुरक्षा
Redmi Turbo 5G में 6.59 इंच का एक बड़ा और बेहद खूबसूरत AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, जिससे गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग का मजा दोगुना हो जाता है। इसके अलावा, तेज धूप में भी स्क्रीन को साफ देखने के लिए इसमें 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह स्क्रीन डॉल्बी विजन को भी सपोर्ट करती है।
फोन को अचानक गिरने या टूटने से बचाने के लिए कंपनी ने इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i की मजबूत सुरक्षा परत दी है। सिर्फ इतना ही नहीं, यह फोन IP66, IP68, IP69 और IP69K जैसी बेहद कड़े सुरक्षा मानकों (रिफ्रेशिंग रेटिंग) के साथ आता है। इसका मतलब है कि यह फोन पूरी तरह से डस्टप्रूफ और वॉटरप्रूफ है, जिससे भारी बारिश या पानी में डूबने पर भी यह खराब नहीं होगा।
प्रोसेसर और गेमिंग के लिए एडवांस टेक्नोलॉजी
बेहतर परफॉर्मेंस के लिए रेडमी ने इस स्मार्टफोन में लेटेस्ट MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट का इस्तेमाल किया है। यह प्रोसेसर भारी ऐप्स चलाने और हैवी ग्राफिक्स वाले गेम्स को बिना किसी लैग के संभालने में सक्षम है।
लगातार गेमिंग के दौरान फोन गर्म न हो, इसके लिए कंपनी ने इसमें एडवांस ‘3D आइस-लूप कूलिंग सिस्टम’ दिया है, जो इसके तापमान को नियंत्रित रखता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन सबसे नए Android 16 पर आधारित HyperOS 3 पर काम करता है, जो यूजर को एक बेहद स्मूथ और क्लीन इंटरफेस प्रदान करता है।
कैमरा सेटअप: फोटोग्राफी के लिए बेस्ट चॉइस
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इस फोन के बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जो ओआईएस (Optical Image Stabilization) फीचर्स के साथ आता है, जिससे चलते-फिरते भी बिना हिले शानदार तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती हैं। इसके साथ ही, वाइड-एंगल शॉट्स के लिए 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मौजूद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग का शौक रखने वालों के लिए फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का दमदार कैमरा दिया गया है।
7540mAh की महाबली बैटरी और कनेक्टिविटी फीचर्स
इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी यूएसपी (USP) इसकी विशालकाय 7,540mAh की बैटरी है। इतनी बड़ी बैटरी होने की वजह से यह फोन आसानी से दो से तीन दिनों का बैकअप दे सकता है। इसे तेजी से चार्ज करने के लिए बॉक्स में 100W का वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है, जो कुछ ही मिनटों में बैटरी को फुल चार्ज कर देता है।
कनेक्टिविटी के मोर्चे पर भी यह फोन काफी अपग्रेड है। इसमें आपको डुअल बैंड WiFi, सुपरफास्ट 5G नेटवर्क सपोर्ट, 4G, LTE और आधुनिक Bluetooth 6.0 का सपोर्ट मिलता है। इसके अतिरिक्त, फोन में सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉकिंग और होम अप्लाइन्सेस को कंट्रोल करने के लिए पारंपरिक IR ब्लास्टर जैसे सभी जरूरी फीचर्स शामिल किए गए हैं।











