Sabih Khan 2025: एपल इंक. ने भारतीय मूल के सबीह खान को कंपनी का अगला चीफ ऑपरेशंस ऑफिसर (COO) नियुक्त किया है। सबीह इस महीने के अंत तक यह जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि मौजूदा COO जेफ विलियम्स 2025 के अंत में सेवानिवृत्त होंगे। वर्तमान में सबीह Apple में ऑपरेशंस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पद पर कार्यरत हैं।
सबीह खान का जन्म 1966 में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुआ था। जन्म के कुछ साल बाद उनका परिवार पहले सिंगापुर और फिर अमेरिका चला गया। उन्होंने टफ्ट्स यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डबल ग्रेजुएशन किया और इसके बाद रेंससेलर पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट, न्यूयॉर्क से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में मास्टर्स की डिग्री हासिल की।
सबीह खान ने अपने करियर की शुरुआत GE Plastics से की थी, जहां वह एप्लिकेशन डेवलपमेंट इंजीनियर और प्रमुख तकनीकी लीडर के रूप में कार्यरत थे। 1995 में उन्होंने Apple जॉइन किया। शुरुआत में वह प्रोडक्ट क्वालिटी और सप्लाई चेन से जुड़े कामों में शामिल हुए और बाद में कंपनी की वैश्विक परिचालन रणनीति को आकार देने में प्रमुख भूमिका निभाई।
2019 में सबीह को ऑपरेशंस में वाइस प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी दी गई। उनके नेतृत्व में Apple ने अपने सबसे इनोवेटिव उत्पादों को बाज़ार में उतारा और वैश्विक स्तर पर संचालन की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और पर्यावरण-अनुकूल बनाया। उनके योगदान से Apple की सप्लाई चेन और उत्पादन क्षमताओं में क्रांतिकारी बदलाव आए।
Apple के CEO टिम कुक ने सबीह खान की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाया, अमेरिका में उत्पादन का विस्तार किया और वैश्विक आपूर्ति तंत्र को मजबूत किया। उनके नेतृत्व में कंपनी का कार्बन फुटप्रिंट 60 प्रतिशत तक घटा है। टिम कुक ने उन्हें “शानदार रणनीतिकार” बताते हुए कहा कि उनकी सोच और दूरदृष्टि से Apple को भविष्य में भी नई ऊंचाइयां मिलेंगी।
सबीह खान की यह नियुक्ति न केवल Apple के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि भारत के लिए भी गर्व का विषय है। भारतीय मूल का यह प्रतिभाशाली इंजीनियर अब दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक के संचालन प्रमुख के तौर पर अपनी छाप छोड़ेगा।
IPL 2026 CSK vs MI: आईपीएल 2026 के सबसे प्रतीक्षित मुकाबलों में से एक 'एल…
West Bengal Election : पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो…
Jhansi Love Affair : उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक ऐसी प्रेम कहानी सामने…
Sarai Rohilla Murder : देश की राजधानी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में शनिवार को…
Karanvir Bohra Journey : एकता कपूर के कालजयी धारावाहिक 'कसौटी जिंदगी की' से घर-घर में…
Odisha Bank Skeleton Case : ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…
This website uses cookies.