Varanasi double murder : वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र स्थित प्रतापनगर कॉलोनी में एक बेटे ने अपने पिता और बड़ी बहन की निर्ममता से हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड के पीछे 6 करोड़ की संपत्ति को लेकर विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी राजेश भारद्वाज और उसकी पत्नी इंदू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। हालांकि, फिलहाल इंदू को मामले में आरोपी नहीं बनाया गया है।
पुलिस पूछताछ में राजेश ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि हत्या की साजिश रचने से पहले उसने एक वकील से सलाह ली थी। उसने पूछा था कि अगर वह अपने पिता की हत्या करता है तो उसे कितनी सजा होगी और क्या वह संपत्ति से वंचित होगा। वकील से संतोषजनक जवाब मिलने के बाद ही उसने हत्या की योजना को अंजाम दिया।
राजेश ने पुलिस को बताया कि उसकी बड़ी बहन शिवकुमारी हर महीने पिता की 60 हजार की पेंशन में से हिस्सा लेने आती थीं और फिर ससुराल लौट जाती थीं। यह बात उसे नागवार गुजरती थी। इसी कारण जब उसकी शिकायत पर राजस्व विभाग की टीम काशी वाले मकान की पैमाइश के लिए 7 जुलाई को पहुंची, तो उसने तय कर लिया कि वह इस बार आर-पार करेगा।
मंगलवार सुबह 8:30 बजे बरामदे में बातचीत के दौरान राजेश ने पिता से सवाल किया कि वे बहन को जमीन क्यों दे रहे हैं। पिता रामदीन भारद्वाज ने कहा कि गांव की संपत्ति वह पहले ही राजेश को दे चुके हैं और अब कैंट की जमीन बेटी को दे रहे हैं। इस पर राजेश भड़क गया और पास पड़ी ईंट उठाकर पिता के सिर पर मार दी। घायल रामदीन ने जवाब में सब्बल उठाया, लेकिन राजेश ने वह भी छीन ली और ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी।
पिता की हत्या के बाद बहन शिवकुमारी कमरे से बाहर आईं और चिल्लाने लगीं। राजेश ने उन्हें भी निशाना बनाते हुए पीठ पर वार किया। बहन जान बचाने के लिए गिड़गिड़ाती रही, बोली— “मुझे कुछ नहीं चाहिए, सब तुम ले लो।” लेकिन राजेश ने कहा— “अब जब कोई बचेगा ही नहीं, तो सब मेरा ही होगा।” इसके बाद उसने ताबड़तोड़ वार कर बहन की भी हत्या कर दी।
पुलिस पूछताछ में इंदू ने बताया कि हत्या के बाद वह और राजेश बुरी तरह घबरा गए थे। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि आगे क्या करना है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसी घटना की कल्पना तक नहीं की थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तब दोनों घर में ही मौजूद थे और वहीं से हिरासत में लिए गए।
यह वारदात सिर्फ संपत्ति विवाद का मामला नहीं, बल्कि पारिवारिक रिश्तों में फैले अविश्वास और स्वार्थ का भयावह उदाहरण है। वाराणसी पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
Read More : Durg police transfer : दुर्ग जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 अफसरों का तबादला
Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में तपती गर्मी के बीच मौसम का मिजाज एक बार फिर…
Kamlesh Parekh Arrest : भारत की प्रमुख जांच एजेंसी, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अंतरराष्ट्रीय…
Weather Update : मई की शुरुआत के साथ ही उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत के…
Gajalakshmi Rajyog : ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और उनकी युति का विशेष महत्व…
Vitamin D Deficiency : आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में विटामिन डी की कमी एक…
Surya Dev Puja : हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास का धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि…
This website uses cookies.