नई दिल्ली@thetarget365 : गर्मियों में तपती धूप और चिपचिपे पसीने से चेहरे की चमक कहीं खो जाती है। ऐसे में सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही आइस थेरेपी लोगों के बीच खूब पॉपुलर हो रही है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी अपनी स्किन को फ्रेश और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या वाकई गर्मी में आइस क्यूब चेहरे पर लगाना फायदेमंद है? चलिए जानते हैं इसके जबरदस्त फायदे और लगाने का सही तरीका।
चेहरे पर मुंहासे या पिंपल्स होना आम बात है, लेकिन सही इलाज ना मिलने पर ये परेशानी बढ़ सकती है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो चेहरे पर आइस क्यूब्स रगड़ना एक असरदार उपाय हो सकता है। यह एक प्राकृतिक तरीका है, जो बिना किसी साइड इफेक्ट्स के पिंपल्स की सूजन और लालिमा को कम करने में मदद करता है।
उम्र बढ़ने और तनाव की वजह से चेहरे पर रिंकल्स यानी झुर्रियां आने लगती हैं। ऐसे में बर्फ को चेहरे पर रगड़ना फायदेमंद हो सकता है। इसका इस्तेमाल रोजाना करने से यह त्वचा को टाइट रखने में मदद करता है और समय से पहले एजिंग के लक्षणों को कम करता है।
यदि आपकी त्वचा अधिक ऑयली है, तो बर्फ का उपयोग करना बेहद फायदेमंद हो सकता है। हर दिन कुछ मिनट तक चेहरे पर बर्फ लगाने से स्किन पोर्स टाइट होते हैं और चेहरे का ऑइल भी बैलेंस रहता है। इससे पिंपल्स और अन्य स्किन समस्याएं कम होती हैं।
बर्फ लगाने से त्वचा को ठंडक पहुंचती है, जिससे त्वचा की सूजन और जलन कम होती है। साथ ही रोजाना आइस को चेहरे पर मसाज करने से ओपन पोर्स भी कम होते हैं, जिससे त्वचा चिकनी और मुलायम नजर आती है।
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Giant hunting spider : प्रकृति के रहस्यों की खोज में जुटे दक्षिण अमेरिकी शोधकर्ताओं ने…
SDM Car Accident : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने…
Dinesh Mahant Thakordas : कहते हैं कि उम्र केवल एक संख्या होती है, और इस…
UP Home Guard Recruitment : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं…
Gucchi Mushroom : आधुनिक दौर में खेती अब केवल पारंपरिक फसलों तक सीमित नहीं रह…
PM Address Nation :शनिवार रात 8:30 बजे, जब पूरा देश टेलीविजन स्क्रीन के सामने मौजूद…
This website uses cookies.