Thetarget365

बाघ का आतंक! महुआ बीनने के दौरान युवक पर किया हमला, मौके पर मौत…

बीजापुर@thetarget365 : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में महुआ बिन रहे एक युवक पर बाघ ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, इंद्रावती टाइगर रिजर्व के बीजापुर बफर जोन में सेपा कन्ना (30) महुआ बिनने गया हुआ था। इसी दौरान बाघ ने उस पर हमला कर दिया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है और दहशत का माहौल है। बाघ के हमले की सूचना मिलते ही इंद्रावती टाइगर रिजर्व के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने एरिया में अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि वन विभाग ने इंद्रावती टाइगर रिजर्व में बाघ के मूवमेंट की पुष्टि की है।

ग्रामीण कर रहे सुरक्षा की मांग

इंद्रावती टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक संदीप बलगा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही हमारी टीम को तत्काल मौके के लिए रवाना कर दिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि टाइगर की गतिविधियां बीते कुछ समय से इस क्षेत्र में बढ़ गई हैं। स्थानीय लोग वन विभाग से सुरक्षा इंतज़ाम बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

Recent Posts

Japan Earthquake : नागानो में शक्तिशाली भूकंप के बाद एक्शन में पीएम सानाए ताकाइची, क्षति का आकलन शुरू

Japan Earthquake :  जापान एक बार फिर कुदरती आपदा की मार झेल रहा है। प्रशांत…

1 minute ago

Sonia Gandhi News: सोनिया गांधी के खिलाफ वोटर लिस्ट विवाद ने पकड़ा तूल, राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिया ये आदेश

Sonia Gandhi News:  कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के खिलाफ मतदाता सूची में नाम…

16 minutes ago

PM Modi Address : पीएम मोदी आज रात 8.30 बजे करेंगे देश को संबोधित, लोकसभा सीट वृद्धि बिल पर सस्पेंस बरकरार

PM Modi Address : महिला आरक्षण बिल को लेकर देश की राजनीति में मचे घमासान…

52 minutes ago

This website uses cookies.