Sitapur Jewelery Theft Case : 500 CCTV कैमरों की जांच से आरोपियों तक पहुंची पुलिस, ओडिशा से 46 लाख के जेवर बरामद

Sitapur Jewelery Theft Case : सीतापुर के बहुचर्चित सराफा व्यवसायी के करीब एक करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवरात से भरे बैग की उठाईगिरी के मामले में सरगुजा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है

Sitapur Jewelery Theft Case : सीतापुर के बहुचर्चित सराफा व्यवसायी के करीब एक करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवरात से भरे बैग की उठाईगिरी के मामले में सरगुजा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात के बाद छत्तीसगढ़ से लेकर झारखंड और ओडिशा तक करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर ली है। ओडिशा के गंजाम जिले में एक संदिग्ध के घर दबिश देकर पुलिस ने करीब 46 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं। हालांकि वारदात में शामिल आरोपी अभी फरार हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

ads
Adst

शटर खोलते ही बैग लेकर फरार हुए बदमाश

सीतापुर निवासी अरुणदेव सोनी हाईस्कूल के पास काशी विश्वनाथ ज्वेलर्स का संचालन करते हैं। 26 जुलाई की सुबह करीब 11.30 बजे वे स्कूटी से जेवरात से भरा बैग लेकर दुकान पहुंचे थे। स्कूटी में बैग रखकर दुकान का शटर खोलने के दौरान अज्ञात बदमाश बैग लेकर फरार हो गए। बैग में करीब एक करोड़ रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बताए गए थे। शिकायत के बाद थाना सीतापुर में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Adst

दो बाइक पर चार संदिग्धों ने दिया वारदात को अंजाम

घटना की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें दो मोटरसाइकिलों पर चार संदिग्ध वारदात के बाद भागते दिखाई दिए। पुलिस ने इसके बाद उनके संभावित भागने के रास्तों को ट्रैक करते हुए अलग-अलग स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया।

सरगुजा से ओडिशा तक 500 कैमरों की पड़ताल

साइबर सेल अंबिकापुर और थाना सीतापुर की संयुक्त टीम ने ग्राम गेरसा से लेकर जशपुर के कांसाबेल, कुनकुरी और सिंगीबहार, झारखंड के कुरडेग, खैरनटोली और सिमडेगा तथा ओडिशा के सुंदरगढ़ सहित कई इलाकों के करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। तकनीकी विश्लेषण और संदिग्धों के हुलिए के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्धों की पहचान की।

पुलिस के अनुसार संदिग्धों की पहचान चांटी दास निवासी ग्राम सोर्डा, जिला गंजाम और नागेश्वर राव निवासी नारायणपुर, थाना कोटिनाडा, जिला गंजाम, ओडिशा के रूप में हुई है।

Adst

10 दिन तक गंजाम में चला सर्च ऑपरेशन

संदिग्धों की पहचान के बाद पुलिस टीम ओडिशा के गंजाम जिले पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से करीब 10 दिनों तक आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध चांटी दास 16 अगस्त की रात अपने घर पहुंचा है।

संयुक्त टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ उसके घर की विधिवत तलाशी ली, लेकिन आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो चुका था। तलाशी के दौरान पुलिस को बड़ी मात्रा में सीतापुर से चोरी किए गए जेवरात बरामद हो गए।

300 ग्राम से ज्यादा सोना और 1 किलो से अधिक चांदी बरामद

पुलिस के मुताबिक तलाशी में 300.92 ग्राम सोने के आभूषण मिले, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 43 लाख रुपये है। इसके अलावा 1 किलो 168 ग्राम चांदी के आभूषण भी बरामद किए गए, जिनकी कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है। इस तरह पुलिस ने कुल करीब 46 लाख रुपये के जेवरात बरामद किए हैं।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

मामले की जांच पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा, डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रितेश चौधरी और नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल के मार्गदर्शन में की जा रही है। पुलिस चांटी दास, नागेश्वर राव सहित वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और शेष जेवरात की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी एएसआई अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, विकास सिन्हा, आरक्षक अनुज जायसवाल, मनीष सिंह, अमन पुरी, राहुल केरकेट्टा, अशोक यादव, थाना सीतापुर प्रभारी उपनिरीक्षक अखिलेश सिंह, उपनिरीक्षक रघुनाथ भगत, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक अनिल कुमार, प्रधान आरक्षक तीजराम पैंकरा, आरक्षक राकेश यादव और महेंद्र नाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

थाना मणिपुर के आरक्षक उमाशंकर साहू और कुशकुमार सोनी भी टीम में शामिल रहे। ओडिशा पुलिस के एसडीओपी आश्का सौरव रंजन प्रधान, थाना प्रभारी निरीक्षक आश्का सुधीर कुमार, निरीक्षक दीप्ति रंजन बेहरा सहित स्थानीय पुलिस टीम ने भी कार्रवाई में सहयोग किया।

Adst
Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.