West Bengal News : साउथ 24 परगना में 11 साल की बच्ची से दरिंदगी के बाद हत्या, तालाब में मिला शव, इलाके में भारी बवाल

West Bengal News : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर स्थित रितनपुर गांव में एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे समाज को शर्मसार कर दिया है। यहाँ छठी कक्षा में पढ़ने वाली एक 11 साल की मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म और फिर उसकी नृशंस हत्या कर दी गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में आक्रोश की लहर दौड़ गई। गुस्साई भीड़ ने न केवल कानून को अपने हाथ में लिया, बल्कि पुलिस के साथ झड़प करते हुए गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी भी की। इस घटनाक्रम में संदिग्ध आरोपी की भी मौत की खबर है, जिसे भीड़ ने पकड़कर बेरहमी से पीटा था।

ads

जन्मदिन का केक देने गई थी मासूम, लौटकर नहीं आई

मृतक बच्ची शनिवार की दोपहर करीब ढाई बजे अपनी क्लासमेट के जन्मदिन के अवसर पर घर से केक लेकर निकली थी। खुशी-खुशी घर से निकली बच्ची को क्या पता था कि वह फिर कभी वापस नहीं लौटेगी। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। बच्ची का कहीं पता न चलने पर गांव में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज में एक स्थानीय व्यक्ति की संदिग्ध गतिविधि दिखी, जिससे शक की सुई उसकी ओर घूमी। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे पकड़ा गया, जो पहले तो पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती बरतने पर उसने खौफनाक सच उगल दिया।

Adst

सुनसान जगह ले जाकर रची गई दरिंदगी की साजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी ‘आनंदो’ है, जो मृतका की सहेली का ही पिता है। आरोपी ने बड़ी चालाकी से बच्ची को बहलाया-फुसलाया। उसने बच्ची से कहा कि उसके घर में छोटे बच्चे हैं और वह उनके साथ खेल सकती है। इस विश्वास में आकर मासूम उसके साथ चली गई, लेकिन आरोपी ने उसे सुनसान जगह ले जाकर अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए बच्ची की हत्या कर दी और उसके शव को बोरे में भरकर एक तालाब में फेंक दिया। शव पर मिले जख्मों के निशान दरिंदगी की कहानी बयां कर रहे हैं।

रेल मार्ग और सड़क जाम, सुरक्षा बल तैनात

घटना की सूचना फैलते ही ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित भीड़ ने बच्ची का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। हालात इतने बेकाबू हो गए कि प्रदर्शनकारियों ने सियालदह-नामखाना रेल मार्ग को भी बाधित कर दिया, जिससे रेल सेवाएं पूरी तरह ठप हो गईं। बिगड़ती कानून व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सीआरपीएफ (CRPF) और सीमा सुरक्षा बल (BSF) की कंपनियों को भी बुला लिया गया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

Read More : Ram Mandir Donation Row : 50 करोड़ मिलने पर 45 करोड़ दान करूंगी, टिन्नू यादव की पत्नी की खुली चुनौती

Adst
Chandan Das

Chandan Das

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.