Surajpur News : प्लास्टिक दाने की आड़ में गांजे की तस्करी, पलटे ट्रक से 1.19 करोड़ का 238 किलो गांजा बरामद

सूरजपुर के चंदौरा थाना क्षेत्र में पलटे ट्रक से 238 किलो 290 ग्राम गांजा बरामद, कीमत करीब 1.19 करोड़ रुपये। प्लास्टिक दाने की आड़ में उड़ीसा से लखनऊ ले जाया जा रहा था गांजा, एक आरोपी गिरफ्तार।

Surajpur News : सूरजपुर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चंदौरा पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। घाटपेण्डारी घाट में पलटे एक ट्रक से पुलिस ने 238 किलो 290 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 19 लाख रुपये बताई गई है। तस्करों ने गांजे को प्लास्टिक दाने की बोरियों के बीच छिपाकर उड़ीसा से उत्तरप्रदेश ले जाने की तैयारी की थी। हादसे के बाद ट्रक पलटने पर गांजे को सड़क किनारे गड्ढे में छिपाकर तिरपाल से ढक दिया गया था। पुलिस ने मामले में अलीगढ़ निवासी सुनील कुमार (32) को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

ads

पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को चंदौरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम घाटपेण्डारी के मुख्य घाट में यूपी 13 टी 5497 नंबर का 12 चक्का ट्रक पलटा हुआ है। ट्रक को क्रेन की मदद से उठवाया जा रहा था और उसमें लदा प्लास्टिक दाना इकट्ठा किया जा रहा था। सूचना में यह भी बताया गया कि ट्रक से बिखरे कुछ सामान को सड़क से दूर एक गड्ढे में रखकर तिरपाल से ढक दिया गया है और वहां किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है।

Adst

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां क्षतिग्रस्त ट्रक के आसपास प्लास्टिक दाने की बोरियां मिलीं, लेकिन ड्राइवर या अन्य व्यक्ति मौके पर मौजूद नहीं था। आसपास तलाशी लेने पर पुलिस को 9 बोरियों में कुल 238 किलो 290 ग्राम गांजा मिला। इसकी अनुमानित कीमत करीब 1.19 करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस ने गांजा, घटना में इस्तेमाल क्षतिग्रस्त टाटा 12 चक्का ट्रक, जिसकी कीमत करीब 12 लाख रुपये है, और 19 बोरियों में भरा प्लास्टिक दाना जब्त किया।

उड़ीसा से लखनऊ ले जा रहे थे गांजा

विवेचना के दौरान पुलिस ने फरार आरोपी सुनील कुमार पिता लक्ष्मण सिंह, निवासी इन्द्रानगर खैरी रोड, थाना देहली गेट, जिला अलीगढ़ (उत्तरप्रदेश) को दबिश देकर गिरफ्तार किया। पूछताछ में पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि ट्रक अलीगढ़ निवासी उसके साथी के नाम पर पंजीकृत है और वह पार्टनरशिप में ट्रक का संचालन करता था। ट्रक में हाथरस निवासी ड्राइवर के माध्यम से उड़ीसा से प्लास्टिक दाने के साथ गांजा लोड कराया गया था, जिसे लखनऊ ले जाया जा रहा था।

पुलिस के मुताबिक 29 सितंबर को घाटपेण्डारी घाट में ट्रक पलटने के बाद गांजे को सड़क किनारे गड्ढे में छिपाकर तिरपाल से ढक दिया गया था। मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत कार्रवाई शुरू की है। फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Adst

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चंदौरा लक्ष्मण सिंह धुर्वे सहित प्रधान आरक्षक शैलेष सिंह, भगवत दयाल पैकरा तथा आरक्षक अभय तिवारी, अवधेश कुशवाहा, सूरज पाटिल, विजय गुप्ता, कमलेश यादव, अमृतलाल जगत, अशोक कुमार और मनोज राजवाड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Admin

Admin

Writer & Blogger

All Posts
पिछले पोस्ट
अगला पोस्ट

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • FIFA World Cup 2026
  • Thetarget365
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अन्य
  • अपराध
  • कारोबार
  • कृषि
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • ट्रेंड
  • ताज़ा खबर
  • धर्म
  • पशु-पक्षी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • राष्ट्रीय
  • विचार/लेख
  • शिक्षा और नौकरी
  • साहित्य/मीडिया
  • सेहत-फिटनेस
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • झारखंड
    • राजस्थान
    • ओडिशा

© 2026 | All Rights Reserved | Thetarget365.com | Made By Top News Portal Development Company. 

Contacts

Call Us At – +91-:9406130006
WhatsApp – +91 62665 68872
Mail Us At – thetargetweb@gmail.com
Meet Us At – Shitla Ward, Ambikapur Dist. Surguja Chhattisgarh.497001.

Adst